प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के किसान सम्मेलन में पहंुचे जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल

आशुतोष पंचोली
 आलीराजपुर। ब्यूरो 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमलनाथ  गुरुवार 16 अगस्त को बड़वानी जिले के राजपुर में किसान सम्मेलन के कार्यक्रम में पहंुचे। उनके साथ प्रतिपक्ष नेता श्री अजयसिंह भी थे। सम्मेलन में हजारों की भीड़ उमड़ी। सम्मेलन को कांग्रेस नेता व विधायक बाला बच्चन ने भी संबोधित किया। आलीराजपुर जिला कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री महेश पटेल ने खास समर्थकों के साथ सम्मेलन में पहंुचे। श्री पटेल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को आदिवासी तीर कमान भेंट किया और उनसे आलीराजपुर विधानसभा में कांग्रेस की स्थिती पर चर्चा भी की। देर शाम को श्री पटेल राजपुर से वापस लौट आए।
कांग्रेस नेता  महे पटेल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को तीर कमान भेंट करते हुए।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ से चर्चा करते हुए कांग्रेस नेता महे पटेल
Share on WhatsApp