स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोंल्लास के साथ मना, जिला पंचायत अध्यक्ष अनीता चौहान ने किया ध्वजारोहण

आशुतोष पंचोली
 आलीराजपुर। ब्यूरो 
स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता चौहान  के मुख्य आतिथ्य में स्थानीय खेल परिसर मैदान पर आयोजित हुआ। आयोजन पूरे गरीमामय वातावरण में पूरे उत्साह और हर्ष के साथ मनाया गया। सुबह निर्धारित समय पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चौहान  ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान एवं म.प्र. गान हुआ। तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान  का प्रदेशवासियों के नाम संदेश का वाचन मुख्य अतिथि श्रीमती चौहान  ने किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा तिरंगें रंग के गुब्बारों को आकाश में छोडा गया। तत्पश्चात सशस्त्र बल द्वारा हर्ष फायर और भारत माता की जयघोष से पूरा वातावरण गुंज उठा। शस्त्र एसएएफ, जिला पुलिसबल, जिला महिला पुलिस बल, होम गार्ड, एनसीसी सीनियर एवं जुनियर, कन्या उमावि अलीराजपुर, कन्या मावि बोरखड, मावि प्रतापगंज, कउमावि क्र. एक अलीराजपुर, मावि चिचलगुडा के गाइड, एवं बालक बोरखड स्कूल, डाॅन बास्को अकादमी, मावि चिचलगुडा के स्काउट तथा नव नियुक्त कोटवारों के दल ने कदम से कदम मिलाते हुए मार्च पास्ट की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि द्वारा परेड की सलामी एवं परेड कमांडर से परिचय किया गया। तत्पश्चात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं मीसाबंदी का शाल-श्रीफल से जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चौहान  एवं विधायक श्री नागरसिंह चौहान  ने सम्मान किया। विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के विद्यार्थियों ने पी.टी. का प्रदर्शन किया। इसके बाद शैक्षणिक संस्थाओं के विद्यार्थियों द्वारा देश भक्ति एवं सामाजिक मुद्दों जैसे स्वच्छता, महिला अपराध, बेटी बचाओ बेटी पढाओं, लोक संस्कृति, सेना के रेस्क्यू आपरेशन आदि पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। रंग-बिरंगी वेशभूषा और आकर्षक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोहा। स्काउट बैंड ने सुरीली प्रस्तुति दी। तत्पश्चात पुरस्कार वितरण हुआ। कार्यक्रम में विधायक श्री नागरसिंह चौहान  , कलेक्टर श्री गणेश शंकर मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव, जिला न्यायाधीश सुश्री शोभा पोरवाल, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एमएल त्यागी, डीएफओ श्री गोपाल कछावा, अपर कलेक्टर श्री सुरेश चन्द्र वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सेना पटेल, नपा उपाध्यक्ष श्री मकू परवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिकगण, अधिकारी-कर्मचारीगण सहित बडी संख्या में नागरिक, ग्रामीणजन, स्कूली विद्यार्थी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री जितेन्द्र तंवर ने किया।




 
Share on WhatsApp