भाजपा के सक्रिय सदस्यता अभियान की शुरुआत
मंत्री नागरसिंह चौहान और सांसद अनीता चौहान को बनाया सक्रिय सदस्य
आलीराजपुर न्यूज़।
भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्यता अभियान की शुरुआत अलीराजपुर जिले में भी हो गई है जिसमें ऑनलाइन सदस्यता ग्रहण करने और 100 से अधिक सदस्य बनने वाले सदस्यों को सक्रिय सदस्य बनाए जाने की शुरुआत आज भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष (मकू) परवाल द्वारा की गई।
इस दौरान आज मप्र शासन के कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान और क्षेत्रीय सांसद अनिता चौहान को भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष परवाल मकू, सदस्यता अभियान जिला सहप्रभारी संजय गुप्ता, नगर मंडल अध्यक्ष रिंकेश तवर, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गोविंदा गुप्ता, वरिष्ठ नेता दशरथ सिंह चंदेल आदि ने सक्रिय सदस्यता ग्रहण करवाई। इस दौरान कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा जिलाध्यक्ष मकू परवाल ने बताया कि वर्तमान में आलीराजपुर विधानसभा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं और मतदाताओं ने सदस्यता अभियान में सदस्य बनते हुए प्रदेश से प्राप्त लक्ष्य से भी बढ़ कर 105 प्रतिशत सदस्यता ग्रहण करवाई। वही जोबट विधानसभा में भी निरन्तर अभियान जारी होकर प्रगति पर है।
Share on WhatsApp