ये कैसा विकास पर्व...जिसमें आज भी बीमार आदिवासी को एम्बुलेंस नही झोली में ले जाना पड़ता है-महेश पटेल

आदिवासी अंचल की खराब सड़कों के लिए जिला कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकाल कर तहसीलदार को ज्ञापन भी सौंपा

कट्ठीवाड़ा से प्रेम गुप्ता की रिपोर्ट

प्रदेश की भाजपा सरकार, ये कैसा विकास पर्व मना रही है, जिसमें क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों की आदिवासी जनता, बीमार होने पर एम्बुलेंस नही झोली में अस्पताल ले जाई जाती है। सरकारी अस्पतालों की बजाय झोलाछाप चिकित्सकों की शरण मे जाने को विवश है। स्कूलें  अध्यापक विहीन है,  ये बात शुक्रवार को झण्डाचौक स्थित क्रांति सूर्य बिरसा मुंडा प्रतिमा स्थल पर जिला कांग्रेस द्वारा किए जा रहे धरना प्रदर्शन के अवसर पर जिलाध्यक्ष महेश पटेल ने कही। इस अवसर पर रैली निकालकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार सविता राठी  को ज्ञापन भी सौंपा। 

जिलाध्यक्ष पटेल ने बताया कि उन्हें आदिवासी ग्रामीणों ने उनके क्षेत्रों की खराब सड़कों के बारे में बताया तो उन्होंने स्वयं कार्यकर्ताओं के साथ वहां जाकर की सड़कों की दयनीय अवस्था को देखा। इतनी खराब सड़कों की हालत के लिए उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए सड़कों की तत्काल मरम्मत की मांग की। उन्होंने बताया कि खराब सड़कों के चलते गम्भीर बीमारियों के पीड़ितों को समय पर हॉस्पिटल भी नही ले जाया जा सकता है। ग्राम पंचायत वाव से लगाकर ग्राम सयडा तक कि सड़कों की दुर्दशा बनी हुई है। इसी तरह साजनपुर क्षेत्र की सड़कें भी बुरी तरह से खराब है। उन्होंने शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं की भी क्षेत्र में दुर्दशा का आरोप लगाया। ग्रामीणों को सरकारी अस्पतालों में पर्याप्त सुविधाएं न मिल पाने से झोलाछाप चिकित्सकों के पास जाना ग्रामीणों की मजबूरी बन गई है और शासन विकास पर्व मना रही है। 



अंचल सहित आसपास के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए__
जिला कांग्रेस के धरने में कदवाल, वाव, चांदपुर, आमखुट, आजादनगर, आलीराजपुर सहित स्थानीय ग्रामीण कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इस अवसर पर आलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम सेठ राठौड़, गोहयडा भाई, पारसिह बारिया, भरतराज सिंह,  वरसिंह बारिया, नरु भाई सरपंच सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता, पंच, सरपंच उपस्थित थे। 


Share on WhatsApp