विधुत विभाग जान कर बना है अनजान
चन्द्रशेखर आजादनगर से विशाल वाणी की रिपोर्ट
नगर में बिजली के नए पोल लगे करीब तीन वर्ष बीत गए है, इन नए बिजली के पोल से बिजली की सप्लाई भी शुरू कर दी गई है। जबकि पुराने बिजली के पोल अभी भी ज्यो के त्यों अपने स्थान पर ही खड़े है। विधुत विभाग की सुस्ती का आलम यह है कि अनेको बार सूचना के बावजूद अभी तक इन पुराने बिजली के पोलो को हटाया नही गया है।
नगर के नए बाजार में बिजली का एक पुराना पोल आधा टूट कर लटक गया है।
नया बाजार छेत्र में दो बैंक और कई दुकानें है । यहा प्रतिदिन सेकड़ो लोगो की आवाजाही बनी रहती है, ऐसे में बिजली विभाग की लापरवाही किसी दिन बड़े हादसे का आमंत्रण दे सकती है।
तीन साल में भी नही ली सुध
बिजली विभाग के अधिकारी/ कर्मचारी की लापरवाही से आम जनता की परेशानी और जान का जोखिम दिन ब दिन बड़ता जा रहा है।
बिजली के पुराने तार ओर झूलते टूटे - फूटे खम्बे कभी भी किसी की जान पर बन आ सकते है। बावजूद इसके सुस्त विभाग इस ओर ध्यान देने को तैयार नही है। पुराने बिजली के पोल ओर तारो पर जाले ओर गन्दगी भी जमा हो रही है।
रोड निर्माण का काम जारी
नए बाजार में अभी सड़क निर्माण का काम युद्ध स्तर और चल रहा है। बिजली के पुराने पोल बाद में निकाले जाते है तो करोड़ो रूपये की लागत से बनने वाली सड़क पुनः छती ग्रस्त होगी।
स्थानीय लोगो ने मांग की है कि पुराने बिजली के पोल को तुरंत हटाया जाए जिससे मोहल्ले स्वच्छ तो होगा ही साथ ही किसी गम्भीर हादसे की आशंका से भी निजात मिलेगी।

