जिले में अब तक 20.87 इंच औसत बारिश
आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ
जिले में सोमवार शाम से लेकर रात भर हल्की मध्यम तेज तो कही रिमझिम बारिश का दौर जारी रहा। जिले के सभी छह विकासखंडों में बारिश दर्ज की गई हैं। जिले में अब तक 20.87 इंच बारिश 23 अगस्त की सुबह 8 बजे तक दर्ज की गई हैं। जबकि इसी दिनांक तक गत वर्ष 2021 में 23.32 इंच बारिश हुई थी जो कि इस साल से करीबन 3 इंच अधिक हैं!
जिले में बारिश के आंकड़े 🌻🌧️ 🌧️👉
दिनांक 23 अगस्त 2022 सुबह 8.00 बजे तक की स्थिति........!!.
आलीराजपुर में 584.8मिमी, जोबट में 472.8 मिमी, उदयगढ़ में 352.8 मिमी, भाबरा में 563.1 मिमी, कट्ठीवाड़ा में 731 मिमी व सोंडवा में 426.8 मिमी । आलीराजपुर जिले में अब तक औसत 521.8 मिमी ;यानि 20.87 इंच बारिश हो चुकी है। जबकि गत वर्ष 2021 में इस दिनांक तक 583.2 मिमी यानि 23.32 इंच औसत बारिश हुई थी !ष् 🌧️🌧️🌻☘️
बीते 24 घंटों में.🌻👉
आलीराजपुर 18.2 मिमी
जोबट में 24.6 मिमी
उदयगढ़ में 14.2 मिमी
भाबरा में 15 मिमी
कट्ठीवाड़ा में 17 मिमी
सोंडवा में 12.3 मिमी
🌻☘️🌧️🌧️☘️🌻
इस प्रकार देखा जाए तो इस साल का बारिश का आंकड़ा बीते साल 2021 की तुलना में अभी भी पीछे ही चल रहा है। जिले की प्रमुख हथिनी नदी पर बने फाटा डेम में भी बांध का जल स्तर बढ़ गया है। हथिनी नदी के जल ग्रहण क्षेत्र में अच्छी बारिश होने से फाटा डेम के जल स्तर में बढ़ोतरी हो रही है। ज्ञात रहे कि फाटा डेम से जिला मुख्यालय आलीराजपुर नगर को जल आपूर्ति होती है और समीपस्थ धार जिले की कुक्षी तहसील में रबी फसलों की सिंचाई के लिए नहर के माध्यम से पानी दिया जाता है।
वर्षा के आंकड़े भू.अभिलेख कार्यालय आलीराजपुर से मिली जानकारी के अनुसार
Share on WhatsApp