ग्राम के देव स्थलों पर आराधना कर व क्रांतिकारियो के चित्र पर माल्यार्पण कर धूमधाम से मना विश्व आदिवासी दिवस*
आलीराजपुर न्यूज के लिए बड़ी खट्टाली से बिलाल खत्री की रिपोर्ट।
9 अगस्त विश्व आदिवासी के इस ऐतिहासिक दिन के शुभ अवसर पर सबसे पहले बाबा देव में दीपक जलाकर आदिवासी रीतिरिवाज संस्क्रति के आधार से पूजा की गई।उसके बाद महामानव क्रन्तिकारी टंट्या मामा बिरसा मुंडा जयपाल मुंडा, चंद्रशेखर आजाद,महात्मा गांधी, के फोटो पर माल्यार्पण कर ‘विश्व आदिवासी दिवस’ मनाया गया। खट्टाली व आसपास के ग्रामीण अंचलो में आदिवासी समुदाय द्वारा ग्राम बड़ी खट्टाली में इकट्ठा होकर स्कूल ग्राउंड पर मंच सभा का आयोजन हुआ आयोजन के पश्चात मुख्य मार्ग से होकर एक विशाल रैली निकाली गई डीजे की धुन पर समुदाय के युवक व युवतियां पूरे जोश से थिरकते नजर आए।
इस अवसर पर समाज के उपस्थित वरिष्ठ जनों ने एकत्रित लोगों को आदिवासी समुदाय व आजादी आंदोलन में शहीद हुवे क्रांतिकारियों, महापुरुषों एवं अपने पुरखों को याद कर उनके विचारो के बारे में भी बताया गया।वही आदिवासी समुदाय प्रकृति पर्यावरण के संरक्षण में कई गुना आगे है।इसीलिये जंगलो, पहाड़ी इलाको में रहने वाले आदिवासी समुदाय को प्रकृति पूजक भी माना जाता है तथा देव स्थलों के संरक्षण पर भी जोर दिया गया। बताया गया कि शिक्षा का अलख जगाने की भी जरूरत है।
आज इस बात की आवश्यकता है कि हम लोग छोटी-छोटी बातों को भुलाकर आदिवासी समुदाय के उत्थान के लिए ईमानदारी से पहल करें।इससे से विश्व आदिवासी दिवस की सार्थकता साबित होगी।ओर कहा कि हर घर का बच्चा प्रत्येक दिन प्रत्येक आदिवासी समुदाय का सदस्य शिक्षा प्राप्त करें। नशापान से दूर रहे।
Share on WhatsApp

