घर पर लड़की को अकेला देख बदमाश कान में पहने हुए सोने के गहनें ले उड़े

जोबट के बाग रोड़ स्थित बायपास मार्ग कि घटना 

आलीराजपुर न्यूज के लिए जोबट से हर्षित शर्मा की रिपोर्ट


जोबट - शुक्रवार दोपहर में जोबट के बाग रोड स्थित बाईपास मार्ग पर शिक्षक मेहताब चौहान के मकान में बाइक पर सवार होकर दो बदमाश पहुंचे। ओर कान के सोने के गहने ले उड़े।
 शिक्षक मेहताब के घर पर घटना के उस वक्त बालिका भूमिका चौहान अकेली थी। बालिका के अकेले होने का फायदा उठाते हुए बदमाशों ने बालिका से कहां कि आपका पढ़ाई में मन नहीं लगता हैं। आपकों सफलता नहीं मिल रही है। इसलिए हमें एक कटोरी में चावल व हल्दी लाकर दिजिए ओर वो चावल, हल्दी लेकर एक रूपए का सिक्का ओर कान में पहने हुए गहने उतरवाकर एक कटोरी में डलवा दिए गए। और बालिका को कुछ बोलने का कहां गया। इसके बाद अंदर से लड़की को पानी लाने का बोला गया। जब लड़की कटोरी को लेकर अंदर जाने लगी तो नहीं ले जाने दिया। जेसै ही लड़की पानी लेकर आई तो पानी लेकर मेन गेट पर पानी के छींटे डालें ओर लड़की से कहां की है दरवाजा लगा लो और यह कटोरी अंदर ले जाओ जैसे ही लड़की ने अंदर जाकर कटोरी में देखा तो गहनें गायब थे। इतनी देर में बदमाश बाइक पर सवार होकर रफूचक्कर हो गए।



दोपहर में एक बाइक पर दो लोग मेरे घर पर आये । और मुझसे पैसे मांगने लगे उसके बाद मुझसे एक कटोरी में चावल व हल्दी मंगवाई उस कटोरी में मुझ से एक का सिक्का ओर मेरे कान में पहने हुए सोने के गहने रखवाये गये।और मुझे कहा कि दरवाजा बंद कर लो उसके बाद कटोरी देखना जब मैंने कटोरी देखी तो मेरे कान के सोने के गहने उसमें से गायब थे। मैंने बाहर आकर आस पड़ोस वालों को आवाज लगाई इतनी देर में बदमाश भाग गए। दो लोगों में एक पुरुष था और एक पुरुष महिला जैसी वेशभूषा में दिखाई दे रहा था।
भूमिका चौहान
बालिका
Share on WhatsApp