जनपद क्षेत्र का समग्र विकास ही मेरी प्राथमिकता-जनपद अध्यक्ष डावर
आजादनगर से विशाल वाणी की रिपोर्ट।
जनपद पंचायत के नवनियुक्त जनपद अध्यक्ष इंदरसिंह डावर,उपाध्यक्ष मड़ीबेन व जनपद पंचायत का शपथ विधि कार्यक्रम का आयोजन जनपद सभाकक्ष में किया गया| नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष,उपाध्यक्ष व जनपद सदस्यों को पद व कर्तव्य की शपथ पूर्व विधायक व सांसद प्रतिनिधि माधौसिंह डावर द्वारा दिलाई गई|
नवनियुक्त जनपद अध्यक्ष इंदरसिंह डावर,उपाध्यक्ष मडी़बेन दिलीप सहित समस्त नवनिर्वाचित जनपद सदस्यों का स्वागत पुष्पमाला के साथ जनपद सीईओ रविन्द्र गुप्ता द्वारा किया गया|
शपथविधि के अवसर पर पूर्व विधायक व सांसद प्रतिनिधि माधौसिंह डावर ने कहा कि नवनिर्वाचित जनपद की कार्यकारिणी को क्षेत्र के विकास में एक नई ईबारत लिखना होगी| नवीन कार्यकारिणी के लिये एक नई चुनौती हैं जनपद पंचायत,चंद्रशेखर आजाद नगर को प्रदेश में शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में अव्वल लाना होगा| सभी जनपद सदस्यों को स्वंय के स्वार्थ से उठकर जनहितार्थ की भावना से काम करना होगा | डावर ने कहा कि देश के अहम् आजादी अमृत महोत्सव के तहत् हर घर तिरंगा,घर-घर तिरंगा अभियान को हम सभी को मिलकर सफल बनाना हैं|
नवनियुक्त जनपद अध्यक्ष इंदरसिंह डावर ने कहा कि शपथ के अनुरूप हम सभी मिलकर जनपद क्षेत्र के विकास के लिये काम करेंगे| हर एक गांव के व्यक्ति को शासन की प्रत्येक योजना का पात्रता अनुसार पूरा लाभ दिलाएंगे|जनपद क्षेत्र का समग्र विकास ही हमारी पहली प्राथमिकता हैं|
शपथ विधि के कार्यक्रम में पूर्व विधायक माधौसिंह डावर,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश अग्रवाल,मंडी अध्यक्ष देवेन्द्र श्रीवास्तव,मंडल अध्यक्ष मनीष शुक्ला,भाजपा युवा मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष मोंटी डावर,वरिष्ठ सुंदरलाल कुमावत,नंदलाल चौहान,विजय जैन,पार्षद नरेन्द्र परमार,राकेश नलवाया,बरझर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हिमसिंह बारिया,त्रिलोक अखाडि़या,विकास गणावा एवं समस्त सरपंचगण,जनपद सीईओ रविन्द्र गुप्ता,पीएसओ कलसिंह डामोर,बीडीओ दलसिंह चौहान सहित समस्त जनपद क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण व जनपद के कर्मचारीगण व अधिकारीगण उपस्थित थे|शपथ विधि कार्यक्रम का संचालन हेमेद्र गुप्ता ने किया |आभार जनपद सीईओ रविन्द्र गुप्ता ने माना
Share on WhatsApp

