यात्री बस व यात्रियों का कोई दबाव भी नहीं लोगों ने गोशाला व मुक्तिधाम फाटक पर की मांग ।
आलीराजपुर न्यूज के लिए प्रदीप क्षीरसागर की रिपोर्ट।
नानपुर से जोबट मार्ग पर रोड़ निर्माण की राज्य सहित केंद्रीय गाइड लाइन अनुसार ही कार्य किया जाना था। काफी गोलमोल, अमानक और विपरीत तकनीक के अनुसार कार्य को पूर्ण जरूर किया जा रहा है ।
उक्त कार्य की पूर्णता का प्रमाण पत्र प्राप्त करने के चक्कर में आधी अधूरी पुलिया और सड़क किनारे की मिट्टी ढलान कार्य , बारिश में मुहँ उघाड़ता डामरीकरण और अनेक विसंगतियां प्रत्यक्ष नजर आती है। उसके बाद इस रोड निर्माण ठेकेदार द्वारा बड़ा कारनामा किया गया है ।
जिसमें इस पूरे नानपुर से जोबट मार्ग पर हर बस स्टॉप पर यात्री प्रतीक्षालय स्थापित करना भी मापदंड में शामिल रहा था। जिसको लेकर एक अजीबोगरीब निर्णय बिना साइड इंचार्ज या इंजीनियर के नानपुर से खट्टाली मार्ग फाटे पर पूर्व से 1 यात्री प्रतीक्षालय निर्मित होने के बाद भी दो और यात्री प्रतीक्षालय एक साथ एक ही स्थान पर लगाना अनेक विसंगतियां को जन्म देता है ।
ग्रामीणों की मंशा के अनुसार उक्त मार्ग पर स्थापित गोपाल गौशाला मार्ग पर यह यात्री प्रतिक्षालय स्थापित हो, व मुक्तिधाम फाटक पर एक यात्री प्रतिक्षालय स्थापित करने से जहां धूप बारिश से यात्रियों,स्कूल के बच्चों ,गोतीर्थ यात्रियों का बचाव होगा। रोड ठेकेदार को और तकनीकी विशेषज्ञ को कोई विसंगति या कार्य सम्पन्न करने में अड़चन भी नहीं आ सकती हैं।
आश्चर्य है कि एक तिराहे पर ही पूर्व से बने प्रतीक्षालय को अनदेखा कर दो और स्थापित करना किसी भी राह चलते राहगीर को भी गले नहीं उतर रही है ।
लगता है अलीराजपुर कलेक्टर को अन्य दो जगह पर यात्री प्रतीक्षालय पुनर्स्थापित की करवाई ग्रामीणों के मांग पत्र देने के बाद या निर्माण एजंसी स्वतः संज्ञान अनुसार करेगी ।लेकिन अभी तो हास्यास्पद स्थिति में निर्माण एजंसी ही है।
स्थानीय रहवासियों के अनुसार तिराहे पर देर रात तक अवांछनीय कार्य से सभी परेशान है ,ऐसे में यह उनके लिए अड्डा बन जायेगा ।
तुरन्त ही इसे गौशाला पहुंच मार्ग व मुक्तिधाम तिराहे पर स्थापित करने की आवश्यकता , मांग व जरूरत भी है।साथ ही मार्ग के लिए दिशासूचक पटल की प्रथम आवश्यकता को अभी तक अंजाम नहीं दिया है ।ऐसे में जिम्मेदार निगरानी कर्ता आला विभाग भी नींद में है ।
Share on WhatsApp


