सुगम संगीत कार्यक्रम में कलाकारों ने मनमोहक गीतों की प्रस्तुतियां दी,
आयेाजन में बडी संख्या में गणमान्यजन, महिलाएं, आमजन आदि सम्मिलित हुए
आलीराजपुर न्यूज ब्यूरो।
कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन एवं निर्देशन आलीराजपुर जिला गौरव दिवस के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयेाजित किये जा रहे है। अलीराजपुर जिला गौरव दिवस के आयोजन के अंतर्गत सुरेन्द्र उद्यान अलीराजपुर में व्यंजन मेला एवं प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें स्वादिष्ट और लजीज व्यंजनों के 20 से अधिक स्टॉल लगाए गए थे। विभिन्न व्यंजनों के स्टॉल पर स्वादिष्ट खाद्य सामग्री बनाकर महिलाओं के समूह ने स्टॉल सजाए थे।
व्यंजन प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एव तृतीय पुरस्कार की घोषणा की गई। उक्त तीनों पुरस्कार विजेताओं को 17 मई को आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम के अवसर पर प्रदान किये जाएंगे। कार्यक्रम में सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारीगण, विभिन्न महिला संगठनों, सामाजिक संगठनों, व्यापारी संघ आदि के बडी संख्या में पदाधिकारीगण, सदस्यगण आमजन जन आदि उपस्थित थे।
15 मई 2022 को फतेह क्लब मैदान पर लाडली लक्ष्मी प्रीमियर लीग मैच का आयोजन
जिला गौरव दिवस के आयोजन के अंतर्गत 15 मई 2022 रात्रि 8 बजे से फतेह क्लब मैदान अलीराजपुर पर लाडली लक्ष्मी प्रीमियर लीग मैच का आयोजन रखा गया है। उल्लेखनीय है कि यह मैच रात्रि कालीन रहेगा। इसमें जिलेभर में ब्लॉक स्तर पर हुए मैचों से विजेता टीमों के बीच फाइनल मैच का आयोजन होगा। जिला प्रषासन की विषेष पहल पर लाडली लक्ष्मी प्रीमियर लीग का फाइनल मैच जिला स्तर पर नाईट मैच के रूप में आयोजित होगा।
कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह ने उक्त आयोजन में जनप्रतिनिधिगण, गणमान्यजन, व्यापारी संगठनों, समाजसेवी संगठनों, महिला संगठनों, साहित्य संगठनों, आमजन, मीडियाजन, अधिकारी-कर्मचारीगण आदि से आह्वान किया है कि गौरव दिवस के अंतर्गत इस आयेाजन में बडी संख्या में उपस्थित होकर लाडली लक्ष्मी बालिकाओं को प्रोत्साहित करें।




