आलीराजपुर न्यूज़।।
बड़ी खट्टाली से बिलाल खत्री की रिपोर्ट
ज़िले के जोबट विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती सुलोचना रावत ने इस प्रतिनिधि से चर्चा करते हुए बताया की उन्होंने गत दिवस भोपाल में प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ अनुसूचित जनजाति के विधायकों की बेठक में मुख्यमंत्री को वनवासियो के लिए कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की। विधायक श्रीमती रावत ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से आगामी गर्मी की भीषणता को देखते हुए पेयजल हेतु सौ नवीन हेंडपम्प तत्काल जोबट विधानसभा क्षेत्र में स्वीकृत करने की विशेष पहल की। श्रीमती रावत ने क्षेत्र में मज़रे टोलों एवं विभिन्न फलियों में विद्युतीकरण करवाने के निर्देश देने की पहल की। श्रीमती रावत ने जोबट विधानसभा क्षेत्र में 100 नवीन विद्युत डीपी लगवाने हेतु मुख्यमंत्री से विशेष पहल की । मुख्यमंत्री ने श्रीमती रावत को बताया की कोरोना काल के समय के विद्युत बिल शासन द्वारा माफ़ किए है। जिसने हर विधानसभा मुख्यालय पर शिविर लगाकर जिनके बिल माफ़ हुए उन्हें जानकारी दी जावे।
श्रीमती रावत ने जोबट विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ सम्बन्धी विभिन्न बिंदुवार चर्चा की एवं शासन की जनकल्याण कारी योजनाओं के सम्बंध में सविस्तार चर्चा की। विधायक श्रीमती रावत ने जोबट , उदयगढ़, भाबरा, आम्बुआ, कट्ठीवाड़ा, बड़ी खट्टाली , बरझर आदि स्थानों की स्वास्थ्य सम्बन्धी व्याप्त कमियों से मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित किया एवं निराकरण की पहल की। विधायक श्रीमती रावत ने जोबट चिकित्सालय की विभिन्न कमियों से अवगत कराया, एवं बताया की आम्बुआ एवं बड़ी खट्टाली में एक करोड़ पच्चीस लाख की लागत से दोनों जगह अस्पताल बन रहे हैै, जो मई माह में पूर्ण हो जायेंगे। विधायक श्रीमती रावत ने मुख्यमंत्री से जोबट विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा की विभिन्न गतिविधियों से चर्चा एवं आदिम जाति कल्याण विभाग की विभिन्न गति विधियों से भी अवगत कराया एवं दोनो विभाग में व्याप्त कमियों की जानकारी दी। विधायक श्रीमती रावत ने मुख्यमंत्री से विशेष पहल की की उपचुनाव के दौरान आपने काफ़ी मेहनत कर मुझे विजयी बनवाया था उसके बाद आपका जोबट विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण नहीं हुआ हैै। क्षेत्र की जनता की मंशा हैै,की आप एक बार शीघ्र जोबट विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण करे। इस पर मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया, कि वे स्वयं ज़िले के प्रभारी मंत्री के साथ मई के प्रथम या द्वितीय सप्ताह में जोबट विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण करेंगे व जनता से रूबरू होंगे। विधायक श्रीमती रावत ने मुख्यमंत्री को बताया की उनके विधानसभा क्षेत्र में जोबट , उदयगढ़ , भाबरा , कट्ठीवाड़ा एवं आलीराजपुर में सी एम राइज़ स्कूल स्वीकृत हुई है,जिसका विधिवत भूमि पूजन एवं जोबट विधानसभा क्षेत्र में अन्य कार्यों के भूमि पूजन प्रस्तावित है। जिसे आप के कर कमलों से होना है, विधायक श्रीमती रावत ने मुख्यमंत्री से पेयजल , शिक्षा , स्वास्थ एवं विद्युतीकरण संबंधी जोबट विधानसभा क्षेत्र में अधूरी नल जल योजनाओं को तत्काल पूर्ण करने की पहल की। साथ ही टांडा से कट्ठीवाड़ा , नानपुर से जोबट , उदयगढ़ से भाबरा रोड तत्काल शीघ्र पूर्ण करवाने की पहल की। साथ ही जोबट विधानसभा क्षेत्र में नवीन मार्ग के प्रस्ताव प्रेषित कर शीघ्र ही स्वीकृत करने की पहल की। मुख्यमंत्री ने विधायक श्रीमती रावत को निर्देशित की वे निरंतर जोबट विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण करे एवं उपचुनाव में जो जनता से वादे किए है। उन्हें हर सम्भव पूरा करे एवं जनता की कसौटी पर खरी उतरे आपके द्वारा दिये गए प्रस्तावों पर शीघ्र ही कार्यवाही के निर्देश दिए जा रहे है। विधायक श्रीमती रावत ने मुख्यमंत्री से विशेष पहल की वे आलीराजपुर ज़िले में राजस्व सम्बन्धी विभिन्न केम्प लगाकर ग्रामीणों की समस्या केम्प स्थल पर ही निराकरण किया जावे।मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया की शीघ्र अलीराजपुर ज़िले के हर ब्लाक स्तर पर राजस्व सम्बन्धी शिविर आयोजित किए जायेंगे।
Share on WhatsApp
