बड़ी डकैती की योजना बनाते गिरफ्तार
नानपुर से प्रदीप क्षीरसागर
बुधवार रात्रि को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त होने पर नानपुर पुलिस को यह जानकारी मिली के समीप के गैस गोडाउन की आड में कुछ लोग हथियार लिए घेरा बनाकर बैठे हैं। आपस में बातचीत करते हुए अलीराजपुर के वर्षा ढाबे के सामने पेट्रोल पंप को लूटने की योजना बनाने की बात कर रहे थे ।
सूचना पर तत्काल नानपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह को अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एस आर सेंगर एवं एसडीओपी जोबट आदित्य राज सिंह द्वारा थाना प्रभारी उप निरीक्षक भूपेंद्र खरतिया को प्रभावी कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिया ।
जिसमें थाना प्रभारी द्वारा 3 टीम गठित कर सभी को समझाइश देकर रवाना किया। एक टीम का नेतृत्व स्वयं थाना प्रभारी द्वारा किया गया एवं दूसरी टीम सहायक उप निरीक्षक विजय वर्मा एवं तीसरी टीम का राकेश मौर्य द्वारा किया जाकर तीनों टीम द्वारा दबिश देकर पांच व्यक्तियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की । पूछने पर उन्होंने अपने नाम कालिया पिता हरसिंह जाति भील उम्र 36 साल निवासी सोलिया व रितेश पिता सुम सिंह भील उम्र 20 साल निवासी बीड़ थाना बोरी (परिवर्तित नाम) एवं रतु पिता कालू भील 22 वर्ष निवासी सोलिया था ना उदयगढ़ का होना बताया। आरोपी जनों से कब्जे में दो देसी 12 बोर कट्टा, दो जिंदा कारतूस ,एक लोहे का धारदार चाकू, दो लोहे की तलवार ,दो धारदार फलिया एक तूफान क्रमांक एमपी 43 बीबी 0324 जप्त किया गया। आरोपी द्वारा डकैती की योजना बनाते हुए तुरन्त पकड़ा गया अन्यथा वर्षा ढाबे के सामने पेट्रोल पंप को लूटने में वह सफल होते और गंभीर घटना होती। उक्त आरोपी के विरुद्ध थाने पर धारा 399 ,402 भादवी व धारा 25ए 27ए 25 बी आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी गणों से थाना क्षेत्र में घटित अन्य चोरी संबंधी अपराध में सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा थाना क्षेत्र में पिछले 4 माह के अंदर ग्राम फाटा ,सेज गांव ,अजंदा और चिखलकुई मैं चोरी की वारदात को अंजाम देना बताया आरोपी गण से 2 जोड़ हटके, 2 जोड़ कड़े ,दो तागली, दो चेन, चार हार ,दो कंदोरा ,12 अंगूठी ,एक रमझोल ,8 करौंदी चांदी के एवं सोने के 2 टाप्स, 2 झुमकी,दो मंगलसूत्र तथा ₹30000 केस कुल कीमत ₹430000 की जप्ती की गई।
आरोपी गणों से जिले के अन्य चोरी संबंधी अपराध में पूछताछ हेतु पुलिस रिमांड लिया गया है ।आरोपी द्वारा अन्य राज्य महाराष्ट्र, गुजरात में भी चोरी की वारदात करना स्वीकार किया है
उपरोक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर श्री मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सेंगर के मार्गदर्शन व एसडीओपी जोबट श्री आदित्य राज सिंगर के नेतृत्व में की गई ।टीम में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक भूपेंद्र खरतिया, सउनी विजय वर्मा, सउनी राकेश मौर्य ,सउनि मनजीत सिंह, आरक्षक विनोद ,दिलीप, गजेंद्र, राकेश ,रघुवन थाना नानपुर व विशाल, प्रमोद, दिलीप साइबर सेल अलीराजपुर का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस अधीक्षक द्वारा इस सराहनीय कार्य के लिए टीम को ₹10000 देने की घोषणा की गई।
Share on WhatsApp

