कार्यकर्ताओं के बल पर बनी भाजपा सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी-भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष चौहान,

जिले के समस्त मंडलो मे भाजपा ने मनाया अपना 42 वां स्थापना दिवसए

जिला कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष ठकराला ने फहराया भाजपा का झंडा

आलीराजपुर न्यूज़ ब्यूरो। 

भारतीय जन संघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक के सफर में भाजपा के निष्ठावान एवं पार्टी के विचारो को लेकर अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले कार्यकर्ताओं का योगदान है की आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होकर उभरी है जिसके देशभर में 18 करोड़ से अधिक सक्रिय सदस्य है। जन संघ की स्थापना के समय जिन राष्ट्रवादी विचारो को लेकर हम चले थे उसका हमने कभी राजनीतिक हितो को देखते हुए त्याग नहीं किया। इसीलिए जो हमारी नीतियां और विचार है वे तब भी देश के प्रति वहीं थे जो भारतीय जन संघ के समय से निर्धारित किए गए थे और आज भी वह विचार भाजपा के 42 वर्ष हो जाने के बाद भी वहीं है जो हमे विरासत में हमारे पुर्वजो ने दिए है। यह बात भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान ने भाजपा के 42 वे स्थापना दिवस के अवसर पर कहीं। इस दौरान लोकतंत्र सेनानी सुदामा पवार ने जन संघ एवं भाजपा के शुरूआती दिनो में उस समय के कार्यकर्ताओं द्वारा किस प्रकार से कार्य साइकल व पैदल घुमकर किया जाता था व भाजपा के कार्य करने में क्या चुनोतिया थी उस पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम के प्रारंभ होने के पूर्व भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष वकीलसिंह ठकराला द्वारा भाजपा का झंडा फहराया गया। उसके बाद सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान गाया व भारत माता की जय के जयकारे लगाए। कार्यक्रम के प्रारंभ होने के पूर्व डॉक्टर श्याम प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्र्यापण कर पुष्प अर्पित किए गए।


स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष व पीएम का सुना लाइव भाषण

भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर जिला भाजपा कार्यालय पर उपस्थित कार्यकर्ताओं व जन प्रतिनिधियों ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन सुना। लगभग एक घंटे चले कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा के 42 वे स्थापना दिवस पर मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी गई। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक ओझा ने कश्मीरी पंडितो को लेकर एक कविता का पाठ भी किया। जिसे सभी लोगों से सराहा। 


कार्यक्रम के दौरान जोबट विधायक सुलोचना रावतए प्रदेश कार्य सिमति सदस्य किशोर शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष अनीता चौहान, जिपं सदस्य इंदरसिंह चौहान,पूर्व जनपद अध्यक्ष भदू भाई पचाया,वरिष्ठ भाजपा नेता गोविंद कापडिय़ा, दशरथसिंह चंदेल,रमेश सोमानीए कांति भाई शाहए राजेश राठौर,नपा अध्यक्ष रितेश डावर, पार्षद माधोसिंह कनेश,आनंद सोलंकीए किशन भाई राठौड़,मंडल अध्यक्ष रिंकेश तवर, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मनसिंह भाई मंडल महामंत्री गिरिराज मोदी, भाजपा जिला कार्यालय मंत्री केसी गुप्ता एवं अभिषेक गेहलोत, राकेश तवर, गफ्फार खान, अनीता भवर, धीरज गोराना आदि उपस्थित थे। यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हितेन्द्र शर्मा ने दी।


Share on WhatsApp