आदिवासी संस्कृति का अद्भुत व अद्वितीय संगम देखने को मिला भोंगर्या हाट में
शासन प्रशासन की निगरानी में पाया भोंगर्या हाट की मस्ती को
आलीराजपुर न्यूज़।
बड़ी खट्टाली से बिलाल खत्री
बड़ी खट्टाली सूरज की पहली किरण के साथ और भगोरिया हॉट का मध्यम चरण में आसपास के ग्रामों से हजारों की संख्या में आदिवासियों ने अपने आप को पर्व के लिए तैयार करना प्रारंभ कर दिया । आदिवासी युवतियां श्रृंगारित परिधान चांदी के आकर्षक गहनों से सुसज्जित होकर पर्व का आनंद लेने के लिए मेला स्थल में प्रवेश करना प्रारंभ किया । हर व्यक्ति उनके श्रंगार को देखने के लिए उत्सुक दिखाई दे रहा था।वहीं आदिवासियों की बांसुरी के तान व चूल्हबाजी व मस्ती के दौर से परिपूर्ण माहौल में भगोरिया ने ऐसा समा बांधा कि उस माहौल में शामिल होने के लिए सभी आतुर दिखाई दिए ।भगोरिया हॉट में बुधवार को आदिवासियों का भारी जन सैलाब उमड़ा सुबह 10 बजे जैसे जैसे ग्रामीणों का आना शुरू हो गया वैसे वैसे भगोरिए की धूम अपनी परवान चढ़ने लगी। पर्व का दिन होने से लोगों में खूब उत्साह देखा गया। आस.पास के दर्जनों गांवो से आए लोगों ने भगोरिया में शिरकत की। ग्राम के स्कूल मैदान में लोग ढोल और मांदल व बासुरी की धुन पर मतवाले होकर नृत्य कर रहे थे। मैजिक शोए लकड़ी के झूलेए शीतल पेयए ठंडा गन्ना रस ए आमरस एकुल्फी ए आइसक्रीम आदि की दुकानों पर भारी भीड़ जुटी। लोगों ने इन सब का लुफ्त उठाया। ढोल एवं मांदल की थाप पर मदमस्त हो अधिकतर युवाओं की टोलियां देखि गई। बड़े.बड़े मांदल की धुन पर गहनों से लदी युवतियां का समूह झूम झूम कर नाचते दिखाई दिए। लोगो ने बर्फ के गोले कुल्फी और पान का आनंद भी उठाया। कुछ युवतियां के समूह ड्रेस कोड में थिरकते हुए नजर आए ।भगोरिया हॉट में आधुनिक रंग चढ़ता दिखाई दिया ।महिला आधुनिक श्रंगार करके आईए जबकि युवक जींस टी शर्ट जींस शर्ट में अपना रंग दिखा रहे थे ।आधुनिकता के कारण युवक युवतियों अपने मोबाइल से सेल्फी ले रहे थे। इस आधुनिक युग में कई युवक युवतियां भगोरिया के एक.एक पल को अपने मोबाइल में कैद किया।
’खूब चला व्यापार’
भगोरिया में जमकर व्यापार हुआ सेवए भुजिया जलेबीए माझम शीतल पेय की दुकानों पर भारी भीड़ देखी गई ।भगोरिया में आने वाले लोगों को पानी की व्यवस्था की। भगोरिया का उत्साह नेताओं भगोरिया की मस्ती में मस्त होने के लिए मेले में पहुंचे।
साथ भगोरिया देखने खट्टाली पहुचे।
’नेता मांदल की थाप पर अपने आप को थिरकने से भी नहीं रोक पाए’
नेताओ ने खुद भी मांदल बजा कर मेले का आंनद उठाया। व जमकर नाचे उनके साथ अन्य नेता भी शामिल थे । आदिवासी समाज का प्रमुख हॉट भगोरिया में रही जबरदस्त भीड़ ए खूब थिरके ढोल मांदल की थाप ।पुलिस प्रशासन की मुस्तैद से नहीं घटी घटनाएं।
व्यंजनों का खूब उठाया लो लुप्त !
भगोरिया हॉट पर आदिवासी समाज के लोगों द्वारा पान खाकर लबों पर गुलाबी शान लिए विभिन्न व्यंजनों का भरपूर लुप्त उठाया एवं अपने साथ आए नन्हे बच्चों को खिलौने आदि सामग्री दिलवा कर उनका भी भरपूर मनोरंजन करवाया। फेशियल का भी जमकर उपयोग हुआ वर्तमान मैं आधुनिकता को देखते हुए टीवी एवं मोबाइल के युग में भगोरिया हॉट में युवतियों की सजावट में फेशियल का भी बहुत बड़ा योगदान देखने को मिला आधुनिकता मैं रंग.बिरंगे वस्त्र एवं आभूषणों के साथ फेशियल करवा कर भगोरिया हॉट का भरपूर आनंद लिया! युवाओं की टोलिया भी हाथ में बांसुरिया एवं पीपाड़ी बजाते हुए ग्राम के प्रमुख मार्गो से ही रखते हुए निकले एवं जमकर लगाई कुर्राटिया। प्रतिनिधि को जानकारी देते हुए ग्राम पटवारी जितेंद्र मौर्य आर आई पंकज चौहान ने बताया ओर मेले में आये समस्त आगंतुको को मास्क पहनने हेतु प्रेरित भी किया । बढ़ती गर्मी को देखते हुए व भोंगर्या हाट को दृष्टिगत रखते हुए प्रतिवर्षानुसार समाज सेवी कैलाश परवाल व उनके परिवार द्वारा ग्रामीण जनता को शीतल जल पिलाकर गर्मी से कुछ राहत दिलाई गई।
’भगोरिया हॉट अपने पूरे शबाब पर था’
बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने झूले चकरी का लुफ्त उठाया ।दोपहर पश्चात जैसे.जैसे आदिवासियों की टोलियां मस्ती में चूर होकर ढोल मांदल बांसुरी की धुन जगह.जगह थिरकने लगे वैसे वैसे भगोरिया का परवान चढ़ने लगा। गांव से आई टोलियो ने प्रमुख स्थानों पर पारंपरिक आदिवासी लोक नृत्य की प्रस्तुति दी जिससे हजारों ने मंत्रमुग्ध होकर निहारा नृत्य के दौरान युवाओं ने वाद्य यंत्रों की धुनों पर जमकर कुर्र कुर्र कुर्राटिया भी लगाई। भाजपा की ओर ए युवा नेता विशाल रावत सरपंच पति भारतसिंह डुडवेए उपसरपंच मदन लड्ढाए रमेश मेहताएभाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश राठौड़एमहामंत्री ललित राठौड़ए इकबाल खत्रीए पलासदा के सरपंच मुलेश बघेलएमसनी सरपंच भेरूसिंह कनेश पूर्व सरपंच भावसिंह डुडवेए छोटी खट्टाली सरपंच मगन सिंहए रामसिंह पटेलए सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे वही कांग्रेस से भी चैनसिंह डावरए प्रताप भाई मसनीए लुमेरसिंह घटवानीए सुल्तान खत्रीए जहूर खत्रीएरोबिनए बबलू सहित अनेक कांग्रेश जन उपस्थित थे। भगोरिया हाट मे ए चौकी प्रभारी रंजीत सिंह मकवाना सक्रिय रुप से दिखाई दिए। टीआई दिनेश सोलंकी व उनकी पुलिस टीम की सक्रियता से भगोरिया हाट में कोई अप्रिय घटना घटित नहीं हुई पुलिस प्रशासन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में काफी सक्रियता से कार्य कर रहा था काफि शांतिपूर्ण भगोरिया उत्सव मना ।तथा अपनी परंपरा का निर्वहन कर रहे थे साथ ही पुलिस प्रशासन का सराहनीय सहयोग रहा स्थानीय पुलिस काफी सक्रिय दिखाई दिए एवं पूरे पुलिस स्टाप के साथ पूरे कस्बे में घूमते रहै।पुलिस प्रशासन द्वारा दोपहर 4रू00 बजे के बाद सभी झूलो पर अंकुश लगा कर खुलवा दिए गए जिसके चलते भीड़ कम हो सके पूरा भगोरिया पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मरने पर स्थानीय प्रशासन ने राहत की सांस ली द्य