भगोरिया नृत्य देख कलेक्टर व एसपी ने नृतक दलों का उत्सावर्धन किया
आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ
जिले में भगोरिया पर्व अब अपने अंतिम चरण में है। बुधवार व गुरुवार दो दिन और भगोरिया पर्व के शेष बचे है। अंतिम दिनों में भगोरिया पर्व की मस्ती व उसका करंग अब परवान चढ़ रहा है। मंगलवार को जिले के बखतगढ़ व आंबुआ में भगोरिया पर्व का रंगारंग आयोजन हुआ। जिसमें कलेक्टर राघवेंद्र सिंह व एसपी मनोजकुमार सिंह ने भाग लिया। वहीं पड़ोसी झाबुआ जिले के थांदला में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान पहंुचे थे। वहां के भगोरिया पर्व में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान अपने साथियों के साथ पहंुचे और भगोरिया पर्व में भाग लिया। वहीं समीपस्थ आंबुआ ग्राम के भगोरिया पर्व में जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष महेश पटेल पहंुचे और पर्व की परंपराओं का निर्वहन किया।।
कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह ने प्रसिद्ध बखतगढ के भगोरिया हाट में पहुंचकर सुरक्षा प्रबंधों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा उन्होंने भगोरिया में आए नृतक दलों की प्रस्तुतियों को देखा। बखतगढ के प्रसिद्ध भगोरिया मंे क्षेत्र के विभिन्न नृतक दलों ने भी अपनी प्रस्तुति दी।
कलेक्टर श्री सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने पूरे भगोरिया आयोजन स्थल पर घूमकर सुरक्षा प्रबंधों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती संस्कृति जैन उपस्थित थीं। कलेक्टर श्री सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने एसडीएम प्रियांषी भंवर राजस्व अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों को आवष्यक दिषा निर्देष भी दिए। उन्होंने नृतक दलों को प्रोत्साहित भी किया। उन्होंने मांदल की थाप एवं कुंडी तथा थाली पर हाथ चलाकर मधुर धुन भी छेडी जिस पर ग्रामीण नृतक दल ने भगोरिया नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। जिसमें बखतगढ के प्रसिद्ध भगोरिया में पारंपरिक लोक नृत्य प्रतियोगिता में बखतगढ का दल विजेता रहा।
आंबुआ के भगोरिया में महेश पटेल ने जमकर ढोल बजाया
आदिवासी के सांस्कृतिक पर्व भगोरिया का मंगलवार को आंबुआ आयोजन हुआ।जिसमें आसपास के करीब 25 गांवो से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और पर्व कस लुत्फ उठाया। इस भगोरिया में परम्परा अनुसार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेश पटेल अपने कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए और ढोल ढमाकों के साथ कांग्रेस की जोरदार गैर निकाली और सभी क्षेत्रवासियों को भगोरिया ओर होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
भगोरिया में महेश पटेल ने ढोल पर ऐसी थाप लगाई कि हर कोई नाचने ओर झूमने पर मजबूर हो गया।यहां पटेल ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीणों का साफा बंधवाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर राजेन्द्र टवलीअमान पठान महेंद्र रावत रमेश रावत सेवादल अध्यक्ष सुरेंद्र चौहान विजय रावत मुकाम रावत रुम सिंह भाई भरत रावत मोगली जीतू देवड़ा प्रेमसिंह भाई आदि सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली को लेकर कांग्रेसी विधायको ने विधानसभा सदन से किया वाक आऊट’
कर्मचारियों के हित में पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू किए जाने को लेकर विधानसभा मे कांग्रेसी विधायकों ने सदन से नारेबाजी कर वाक आऊट कर दिया। उल्लेखनीय है की पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर अलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल द्वारा ध्यानाकर्षण सदन में प्रस्तुत किया गया है। विधायक पटेल ने बताया की प्रदेश के दो लाख 86 हजार शिक्षकए डेढ़ लाख संविदाकर्मी और 48 हजार स्थाईकर्मी अंशदाई पेंशन की जगह पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग काफी समय से कर रहे हैं। अंशदाई पेंशन में 10ः अंशदान कर्मचारी के मूल वेतन से कटता है तो 14ः सरकार अपनी ओर से मिलाती है। कर्मचारी के सेवानिवृत्त होने पर 50ः का भुगतान एकमुश्त कर दिया जाता है और शेष राशि से पेंशन दी जाती है। यह राशि 3दृ4 हजार रुपए से अधिक नहीं होती हैए इसलिए पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू करने के लिए शिक्षक आंदोलन कर रहे हैं द्य प्रदेश में न्यू पेंशन स्कीम के विरोध में और पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर पिछले 2 साल में 113 से ज्यादा छोटे बड़े आंदोलन हुए। विधायक पटेल ने बताया की राजस्थान सरकार ने कर्मचारी हित में निर्णय लिया हैए वैसा ही मध्य प्रदेश सरकार को भी करना चाहिए। इससे महंगाई के इस दौर में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को काफी राहत मिलेगी। भाजपा सरकार द्वारा कर्मचारियों के हितों की उपेक्षा किया जाना गंभीर चिंता का विषय है।
भील सेना संगठन ने आंबुआ में निकाली गैर
भील सेना संगठन सुप्रीमो शंकर बामनिया ने आम्बुआ भोगेरिया हॉट में गैर निकाली हेाली भोगोरिया की बधाई शुभकामनाए दी जिसमें भील सेना संगठन प्रदेष अध्यक्ष रमेश बघेल व जिला अध्यक्ष चत्तरसिंह मण्डलोई , निर्भयसिंह पचाया, अंतिम काटारिया, सुमित काटारिया, विक्रम कनेश, प्रकाश रंजीत पचाया, सुभला, सांरग बामनिया सहित समस्त भील सेना संगठन कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या मंे उपस्थित थे।
Share on WhatsApp