सरपंचों को दी विधायक निधि से कमीशन वसूलती थी सुलोचना रावत-महेश पटेल

कट्ठीवाडा में चुनाव कार्यालय के शुभारंभ पर कार्यकर्ताओं की बैठक में हर बूथ पर कांग्रेस को जिताने का किया आव्हान

अनेक युवाओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता

नेताओं ने एकजुट होकर महेश पटेल को बड़े अंतर से जिताने का आह्वान किया

कट्ठीवाडा से प्रेम गुप्ता की रिपोर्ट

जोबट उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुलोचना रावत पर बड़ा आरोप लगाते हुए कांग्रेस प्रत्याशी महेश पटेल ने बताया कि  वे जब राज्यमंत्री और विधायक थी तब दी जाने वाली  विधायक निधि की राशि से भी कमीशन वसूलती थी। रविवार को चुनाव कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कुलदीप इंदौरा, कांतिलाल भूरिया, विजयलक्ष्मी साधौ, बालमुकुंद गौतम उपस्थित थे। इस अवसर पर पन्द्रह स्थानीय युवाओं ने कांग्रेस की सक्रिय सदस्यता भी ली। 


कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बूथ लेवल सम्मेलन में महेश पटेल ने आरोप लगाया कि पन्द्रह साल के भाजपा शासन में क्षेत्र में न सड़कें बनी और न शिक्षा औऱ स्वास्थ्य के क्षेत्र में कोई काम हुआ। 

वो रोयेगी गिड़गिड़ाएगी तुम भावुक मत होन|

अलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल ने कार्यकर्ताओं को बताया कि कांग्रेस से भाजपा में गई सुलोचना रावत तुम्हारे पास भी आएगी, रोयेगी अपने पुराने संबंधों की दुहाई देगी पर तुम्हे भावुक नही होना है और सभी बूथों पर विजय हासिल कर करारा जवाब देना है। कार्यकर्ताओं को बूथ का विधायक बताते हुए कहा कि महेश भाई के जितने पर आपके कार्य डबल इंजन की ताकत से होंगे। मुकेश पटेल ने कार्यकर्ताओं को मतदाताओं के सतत सम्पर्क में रहने पर जोर दिया। 


कांग्रेस में नही बोली, भाजपा में क्या बोलेगी

युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भुरिया ने सुलोचना रावत के बारे में कहा कि वे कांग्रेस में तो कुछ बोलती नही थी भाजपा में कैसे बोलेगी। वे क्षेत्र का विकास करने में सक्षम नही है। रोजगार की मांग करने वाले युवाओं पर लाठी चलाने वालों को जोबट उपचुनाव में सबक सिखा दो, क्योंकि आने वाले विधानसभा चुनाव जोबट के नतीजों से प्रेरित होंगे। 

बूथ लेवल कार्यकर्ताओं की बैठक को वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री डॉ विजयलक्ष्मी साधौ, कांतिलाल भूरिया, बालमुकुंद गौतम सहित स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा संबोधित किया गया। इस अवसर पर कट्ठीवाडा क्षेत्र की सभी 49 बूथों के कार्यकर्ता उपस्थित थे। 
Share on WhatsApp