राशन अब आपके द्वार योजना आज से प्रदेश में प्रारंभ कर दी गई है
बड़ी खट्टाली
इश्क योजना की जानकारी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को ग्राम बड़ी खट्टाली की चुनावी सभा में प्रदान की आपने कहा कि घर-घर राशन पहुंचाने के लिए शासन का वाहन नहीं आएगा बल्कि स्थानीय लोगों को ही रिंग के माध्यम से वाहन उपलब्ध कराया जाएगा जिसकी गारंटी मध्य प्रदेश सरकार द्वारा ली जाएगी आपने पूर्व की कांग्रेसी सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि कमलनाथ की सरकार ने कई जन हितेषी योजनाओं को बंद कर दिया था जिसमें लाड़ली लक्ष्मी योजना संबल योजना मुख्यमंत्री ग्रह आवास योजना आदि शामिल है अब इन योजनाओं को पुनः प्रदेश सरकार ने प्रारंभ कर दिया है।
आपने कहा कि पूर्व में अलीराजपुर जिले के लिए सिंचाई हेतु नर्मदा लिंक परियोजना की घोषणा हुई थी तथा अब इस योजना का कार्य पूर्णता की ओर है साथ ही आपने कहा कि घर घर पेयजल पहुंचाने के लिए भी प्रदेश सरकार कृत संकल्पित है तथा शीघ्र ही सभी गांव को नल जल योजना से जोड़ा जाएगा ।आपने मुख्यमंत्री भू अधिकार योजना के बारे में बताते हुए कहा कि यह योजना उन लोगों के लिए है जिनके आवाज तो स्वीकृत हो गए हैं किंतु उनके पास जमीन नहीं है ऐसे लोगों को जमीन मध्य प्रदेश सरकार उपलब्ध कराएगी ।प्रदेश सरकार 1 वर्ष के भीतर 1लाख बेगलाग पदों पर बेरोजगारों को रोजगार देने का कार्य करेगी।
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि कमलनाथ जी ने संबल योजना को बंद करने का पाप किया है। गरीब परिवारों के मेधावी बच्चों की उच्च शिक्षा की फीस सरकार भरवायेगी।
सीएम चौहान ने कहा कि बच्चों की फीस ही नहीं, गरीब गर्भवती बहनों के लड्डू 16,000 रुपये देना भी बंद कर दिया। पोषण आहार, जो पहले बड़े-बड़े ठेकेदार बनाते थे, अब हमारी स्वसहायता समूह की बहनें बनायेंगी, ताकि उसका लाभ हमारी बहनों को मिले। जनता की जिंदगी आसान हो जाये, यही हमारी सरकार का लक्ष्य है। महुआ, तेंदूपत्ता को भी समर्थन मूल्य पर खरीदा जायेगा, ताकि ज्यादा पैसा हमारे जनजाति भाई-बहनों को भी प्राप्त हो सके।
- भाजपा सरकार ने पिछले डेढ़ दशकों के दौरान विकास के ही कार्य किए हैं। बीच में 15 माह के लिए कांग्रेस की सरकार आयी थी, तब उसने विकास कार्य ही बंद कर दिए थे। फिर से भाजपा सरकार बनने पर विकास और जनकल्याणकारी कार्य प्रारंभ हुए हैं। भाजपा इसी तरह लोगों के कल्याण के लिए कार्य करती रहेगी। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने हेलीपेड पर पहुचकर सबसे पहले मुख्यमंत्री की अगुवानी की बाद में जैसे ही मुख्यमंत्री का काफिला नगर की ओर बडा नगर में पार्टी कार्यालय पर स्वागत की शुरुवात हुई बाद में मुस्लिम समाज पंच ,राठौर समाज, मेहता परिवार एवं जैन समाज, प्रजापत समाज, माहेश्वरी समाज, माहेश्वरी महिला मंडल, चारभुजा उत्सव समिति ओर नगर की लाडली लक्ष्मियो ने भी अपने शिवराज मामा का स्वागत सत्कार किया।