आगामी जोबट विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा की तैयारियां शुरू हो चुकी है हालांकि अभी चुनाव की तारीख की घोषणा नहीं हुई किंतु पार्टियों ने अपनी तैयारियां अभी से शुरू कर दिए वहीं बड़ी खट्टाली के समीप ग्राम मसनी में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बैठक का आयोजन किया गया
इस महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा प्रदेश मंत्री, खट्टाली मण्डल प्रभारी संगीता सोनी ने विशेष तौर पर चर्चा की इस बेठक के दौरान जिला पंचायत सदस्य राजेश जी वसुनिया, पूर्व जिला महामंत्री युवा मोर्चा सोनू विश्वकर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश निनामा, जिला कार्यकारिणी सदस्य सुजीत जी भाभर, खट्टाली मण्डल अध्यक्ष मुकेश राठौड़, खट्टाली मण्डल महामंत्री ललित राठौड़, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष जयेश मालानी, युवा मोर्चा मण्डल महामंत्री व मीडिया प्रभारी विजय मालवी, मसनी सरपंच भेरूसिंह कनेश एवं अधिक संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।


