संस्था -संगठनों का निरन्तर आव्हान।
नानपुर से प्रदीप क्षीरसागर की रिपोर्ट।
सभी को प्रतिदिन कोविड19 के टिके के लिए निवेदन और सूचना वाट्सअप, फेसबुक, मीडिया के माध्यम से सभी शासकीय व गेर शासकीय संस्थाएं व संगठन करते आ रहे है l जिस किसी ने कोविड का प्रथम या द्वितीय टिका नही लगवाया है वह जल्द से जल्द टिका लगवाकर परिवार, गांव, शहर, प्रदेश और देश को इस महामारी से मुक्त करवाये l साथ ही आने वाली कोरोना की तीसरी लहर से अपने आपको और अपने बच्चों को सुरक्षित रखे l
इस तरह की अपील पोस्टर बेनर सहित घर घर जाकर ग्राम सहित आस पास के क्षेत्र में भी अनेक जागरूक जन जन जागृति फैला रहे हैं।
नानपुर में 18 से 44 वर्ष उम्र के कुल 2286 टिके लगना थे लेकिन अभी तक 3000 प्रथम डोज और 465 द्वितीय डोज लगे है l 45 से 59 वर्ष के 745 टिके लगना थे लेकिन 735 प्रथम डोज और 381 डोज द्वितीय लगे है l 60+ वर्ष के 403 का टारगेट था जिसमे 490 टिके प्रथम डोज और 149 द्वितीय डोज लगे है l अब आंकड़ो पर ध्यान दे हैं तो लक्ष्य से अधिक हो चुका प्रतीत होता है l इसका मुख्य कारण है जब शासन और प्रशासन ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया उसमे अलीराजपुर, जोबट, खट्टाली, आम्बुआ, कुक्षी, ढोलिया, आली, बडवानी, निसरपुर, मनावर आदि सहित अन्य कई जगह के लोगो ने नानपुर आकर टिके लगवाये है l अभी भी नानपुर व आस पास के लगभग 50 प्रतिशत लोगो ने टिके नही लगाये है ।जो सोचनीय और विचारणीय विषय है l
साई सेवा समिति और प्राथमिक स्वास्थ केंद्र नानपुर ,ग्राम पंचायत व सभी समाजजनों, सभी सामाजिक संस्थाओं और सभी जागरूक नागरिको द्वारा बार बार यह जागरूकता सन्देश देकर निवेदन कर रहे हैं ।सभी के सहयोग और मार्गदर्शन से हमारे देश को कोरोना मुक्त बनाने में सहयोग करे l कन्या शाला परिसर -छोटे साई मंदिर नानपुर सहित क्षेत्र के प्रतेयक टीकाकरण केंद्र में जाकर प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक कोविड19 का टीका अवश्य लगवा कर सहयोग करे l
Share on WhatsApp

