आठ माह है शुरू होने का इंतजार... डर है कहीं हो न जाए भंगार

 ट्रांफार्मर के अभाव में नई एक्सरे मशीन अभी तक नही हुई प्रारम्भ, जनता हो रही परेशान

कट्ठीवाडा से प्रेम गुप्ता की रिपोर्ट।।
आठ माह से स्वास्थ्य केंद्र पर नई आई डिजिटल एक्सरे मशीन के प्रारम्भ होने का इंतजार जनता द्वारा किया जा रहा है किंतु विद्युत कम्पनी द्वारा ट्रांसफार्मर नही लगाने से मशीन प्रारम्भ नही हो पा रही है। जनता को डर है कहीं लापरवाही के चलते नई एक्सरे मशीन भी भंगार न कर दी जाए। 
ज्ञात हो कि प्रदेश शासन द्वारा गत दिसम्बर 20 में क्षेत्र के समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर नई डिजिटल मशीन भिजवाई गई थी। किन्तु प्रशिक्षित स्टाफ और उच्च वोल्टेज के अभाव के चलते मशीन अभी तक प्रारम्भ ही नही हों पाई है ।इस बीच रेडियोलॉजिस्ट नही होने से जिला मुख्यालय पर कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दी जा चुकी है। बता दें कि इससे पूर्व में क्षेत्र में एक एक्सरे मशीन कर्मचारियों और ट्रान्सफार्मर के अभाव में पड़े-पड़े ही भंगार हो गई और शासन को लाखों रुपए का नुकसान उठाना पड़ा था। 


जनप्रतिनिधि भी कर चुके प्रयास____
नई एक्सरे मशीन को चालू करने के लिए जनता ने स्थानीय विधायक स्व कलावती भुरिया से लगाकर अलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल, कांतिलाल भूरिया, पूर्व विधायक माधोसिंह डावर को भी सूचित किया किन्तु अभी तक मशीन प्रारम्भ नही हुई है। इस बीच स्थानीय ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर नरेंद्र भयड़िया का स्थानांतरण हो चुका है और नये प्रभारी डॉ पवन देवड़ा बनाए गए है। 

गुजरात जाना पड़ता है ग्रामीणों को_____
खराब सड़कों और पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण अक्सर ग्रामीणों को दुर्घटनाओं का भय बना रहता है। घरों में भी हो जाने वाली आकस्मिक दुर्घटनाओं के बाद स्थानीय निवासी सीधे बाहर का ही रुख करते है क्योंकि उन्हें पता है सरकारी अस्पताल से भी बाहर ही जाना पड़ेगा। बाहर आने जाने में ग्रामीन जनों को कई गुना अधिक खर्च करना पड़ता है। 

फंड की व्यवस्था करवाएं हम लगवा देते है ट्रांसफार्मर_____

इस सम्वन्ध में अभी तक मेरे पास  कुछ भी पत्र नही आया है। आपने बताया तो में पता करवाता हूं, वैसे हम पत्र प्राप्त होते ही स्टीमेट बनवा देंगे। स्वास्थ्य विभाग को इसके लिए तय राशि जमा करवाना होगी। 
----केएस  तड़वाल, कार्यपालन यंत्री, विद्युत वितरण कम्पनी, अलीराजपुर

Share on WhatsApp