अलीराजपुर न्यूज ब्यूरो
रोटरी क्लब ऑफ आलीराजपुर द्वारा चार्टर सेरेमनी का आयोजन रविवार को धूमधाम से मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता चार्टर अध्यक्ष रो. सोनू वर्मा ने की। कार्यक्रम के दौरान कई लोगों ने क्लब की सदस्यता ग्रहण कर समाज सेवा का संकल्प लिया। वहीं कोरोना काल में महत्वपूर्ण योगदान करने वाले चिकित्सकों, पर्यावरण प्रेमियों, सामाजिक कार्यकर्ताओ और अन्य लोगों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में चार्टर सेरेमनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि डिस्ट्रीक्ट गवर्नर रो. कर्नल महेंद्र मिश्रा व विशिष्ठ अतिथि डिस्ट्रीक्ट इलेक्ट गवर्नर रो. जिनेन्द्र जैन, इन्स्टॉलेशन ऑफिसर सपथ अधिकारी सरजीव पटेल, असिस्टेंट गवर्नर संजय कांथी ,रोटरी एडवाइजर सुधीर वाघेला के द्वारा किया गया।
यह पौधा एक दिन विशाल वृक्ष का रूप लेगा
मुख्य अतिथि रो. कर्नल महेंद्र मिश्रा ने चार्टर अध्यक्ष व चार्टर सचिव को बधाई देते हुए कहा कि उन्हे पूर्ण विश्वास है कि उनके द्वारा लगाया गया यह पौधा एक दिन विशाल वृक्ष का रूप लेगा। उन्होने सफल कार्यक्रम के आयोजन के लिए चार्टर अध्यक्ष व चार्टर सचिव की सराहना करते हुए इन्टरनेशनल रोटरी के इतिहास पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर डिस्ट्रीक्ट गवर्नर ने चार्टर अध्यक्ष रो. सोनू वर्मा को चार्टर काँलर पहनाकर सम्मानित किया तथा सभी चार्टर सदस्यों को अपने हाथो से रोटरी पिन लगाकर उनका अभिवादन किया। ’रोटरी क्लब द्वारा समाज, परिवारिक, ओर ड्यूटी के प्रति समर्पित गणमान्य नागरिको का संम्मान कर प्रशस्ती पत्र स्वरूप ट्रॉफी भेंट की गई। कोतवाली प्रभारी दिनेश सोलंकी को उनके द्वारा निभाये गए भाई-चारा सभी समाज जनो को ले कर चलने वाले पुलिस अधिकारी की सराहना करते हुए स्मृति चिन्ह स्वरूप प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा क्लब द्वारा की गई। वही डॉक्टर सचिन पाटीदार को कोरोना कॉल में निभाई गई ड्यूटी जिम्मेदारियो के प्रति सजगता को सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र ट्राफी भेंट कर सम्मान किया गया। रोटरी चार्टड-इन्स्टॉलेशन सेरमनी कर्यक्रम के सयोजक रो. अरविंद गेहलोत ने किया। चतरुथविद मंत्र का वाचन रो. प्रीती डावर ने किया। रोटरी उद्देश्यों का वाचन जयश्री गेहलोत के द्वारा किया गया।
सामाजिक कार्याे के प्रति सहज रहने के लिए समाज मे जागरूकता रक्त दान के प्रति प्रेरित करने के लिए कादु सिंह डुडवे को प्रशस्ति पत्र स्वरूप ट्रॉफी भेंट कर सम्मान किया। वही तरुण मंडलोई को सामाजिक कार्याे में अग्रणी रहने ठंड में गरीबो कंबल एवं उनके बच्ची के जन्म दिन पर जन्मी बच्चियो के लिए जिला अस्पताल में चांदी के कड़े वितरण करने एक नई सोच के लिए प्रशस्ति पत्र स्वरूप ट्रॉफी भेंट कर सम्मान किया गया। हितेश सिलाका को सामाजिक सेवा में आगे रहने के लिए जिला अस्पताल को सेनेटाइजर मसीन देने के लिए सम्मनित किया गया।
बच्चों के प्रति समर्पित माता पिता पालक अवार्ड से सम्मानित किया गया
शिक्षक वेंकटेश मूर्ति जो अपने बच्ची को अच्छी शिक्षा साथ-साथ क्रिकेट के मैदान में उसकी हेल्प ट्रेनिंग देख रेख के प्रति समर्पण को देखते हुए प्रशस्ति स्वरूप टॉफी भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया। वहीं भंगू सिंह तोमर-को बेस्ट अच्छे पालक तौर उनके लड़की व लड़के दोनों को कर्राटे में चौंपियन गोल्ड मेडलिस्ट जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए अवार्ड स्वरुप ट्राफी से संम्मानित किया गया। कल्ब में नए मेम्बर का स्वागत हितेश सिलाका, राजेश चंदेल, खुर्सीदा मकरानी का स्वगात रोटरी पिन लगा कर किया गया। मंच संचालन रो. राजेन्द्र व रो. देवेश ने किया। कार्यक्रम में आभार रो. सचिव वर्षा परिहार ने माना। कार्यक्रम को सफल बनाने में रो. हेमंत सिसोदिया, डॉक्टर रो.सचिन पाटीदार, रो. विरज परमार, रो. विमल राठौर, रो. चीतल पवार, रो. मंसूर मर्चेट, रो. प्रतिभा पंचोली, रो. अनूप सोमानी ,रो. हरे सिंह भावेल, रो. मनोज राठौर, रो. सोहेल कुरैशी का मुख्य योगदान रहा। उक्त जानकारी रोटरी मीडियाप्रभारी रो. ब्रजेश खण्डेलवाल ने दी।

