ए वी बी पी ने ज्ञापन सौपा

सोंडवा से सुजीत कुशवाह की रिपोर्ट
 सोडंवा मै  आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सोंडवा ने महाविद्यालय में बीए बीएससी सेकंड ईयर की परीक्षा कॉपी जमा करने की डेट बढ़ाने हेतु कुलपति महोदय देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के नाम पर शासकीय महाविद्यालय सोंडवा प्राचार्य महोदय को ज्ञापन सौंपा। 

प्रांत कार्यकारिणी सदस्य निलेश सस्तिया ने बताया कि महाविद्यालय में अध्ययनरत बीए बीएससी सेकंड ईयर के छात्र-छात्राओं की परीक्षा ओपन बुक के माध्यम से हुई है, परंतु कॉपी जमा करने की दिनांक निकल जाने के कारण सैकड़ों छात्र-छात्राएं कॉपी जमा करने से वंचित रह गए हैं,जिस के भविष्य को ध्यान में रखते हुए अभाविप यह मांग करती है कि परीक्षा कॉपी जमा करने की दिनांक बढ़ाई जाए, ताकि कोई भी छात्र कॉपी जमा करने से वंचित नहीं रहे। सस्तिया ने बताया कि समस्या का समाधान तत्काल किया जाए अन्यथा विद्यार्थी परिषद महाविद्यालय में उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की रहेगी। ज्ञापन का वाचन जिला छात्रा प्रमुख दया वास्कले ने किया। इस वक्त नरेन्द्र जुकटीया, सुरपाल जमरा, किरण अवासिया, लोकेश नरगावा, संजू तोमर, सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Share on WhatsApp