वेक्सीनेशन को लेकर जबरदस्त उत्साह दिख रहा युवाओं में

पहले दिन बैठक में की गई अपील ओर दूसरे दिन प्रशासन के साथ हो गए आदिवासी युवा, 

मुस्लिम समुदाय में भी टीका का काफी उत्साह दिखाई दिया।

सामाजिक कार्यकर्ता व हल्का पटवारी नितेश अलावा के निर्देशन में सम्पूर्ण पोलिंग पर युवाओं ने निभाई जिम्मेदारी।

बड़ी खट्टाली 

जिलास्तरीय बैठक के बाद जिलेभर में आदिवासी समाज के सक्रिय युवाओ ने वैक्सीनेशन के महत्व को समझते हुए टीकाकरण करवाने की अपने अपने गाँवो में जिम्मेदारी ली और उसे प्रशासन से मिलकर आज चेलेंज की तरह एक्सेप्ट किया । आज जोबट क्षेत्र के खट्टाली, चमारबेगड़ा, मसनी, प्लासदा, उबल्ड, कनवाड़ा, बलेड़ी,देहदला, कट्ठीवाड़ा,उदयगढ़, भाबरा सहित पूरे जिले में युवाओ ने सक्रियता के साथ जिम्मेदारी निभाई।

इसी दौरान आदिवासी समाज के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता नितेश अलावा हमेशा की तरह सक्रिय दिखे,आज क्षेत्रीय आदिवासी भाषा में आम जन से चर्चा कर घर,दुकान,ओर PDS दुकानो पर जाकर टीकाकरण हेतु प्रेरित करते नजर आए।

जिले में जबरदस्त माहौल बना है।पूरे जिले में आदिवासी समाज के युवाओ ने उठाया जिम्मा,प्रशासन की मदद कर सबको कर रहे है। प्रेरित ओर लगवा रहे है। वैक्सीन वही कही सेंटर पर वैक्सीन खतम होने की खबर भी आई जिसे प्रशासन उपलब्ध करवा रहा है।

खट्टाली पुलिस चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह राठौड़ ने भी वेक्सिन का टीका लगाने और वेक्सिनेशन को लेकर प्रेरित करे और गलत अफवाओं पर ध्यान ना दे और टीम बनाकर वेक्सिनेशन को लेकर गांव गांव में जनजागरूकता अभियान चलाए ताकि तीसरी लहर से हम आसानी से लड़ सके।
आदिवासी संगठन जयस से भारत सिंह मौर्य ने कहा है की कोरोना वाइरस को रोकथाम को लेकर आदिवासी संगठन जयस के बैनर तले वर्ष 2020 से ही नानपुर भोगोरिया से जनजागरूकता अभियान शुरू कर दिया था। लगातार प्रशासन और संगठन के मार्गदर्शन के आधार पर युवा कोरोना वेक्सिन लगाने और रोकथाम को लेकर सक्रियता के साथ काम कर रहे हे। शिक्षक विभाग की ओर से टीका जागरूक अभियान को लेकर घर घर जाकर टीका लगाने की पहल की।

पटवारी नितेश अलावा खट्टाली, पुलिस चौकी प्रभारी कुलदीपसिंह राठौड़, सहायक उपनिरिक्षक सुरेंद्र सिंह सिसोदिया, भारत मौर्य, वही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आशा कार्यकर्ता एवं शिक्षक विभाग के टीचर आदि उपस्थित |
Share on WhatsApp