प्रधानमंत्री मोदी के 7 वर्ष पूर्ण होने पर हुआ रक्तदान, किया मास्क वितरण
आलीराजपुर न्यूज ब्यूरो।
राजनीतिक क्षेत्र में रहकर किस प्रकार से जनता की सेवा की जाती है और समाज के अंतिम पायदान में खड़े व्यक्ति को किस प्रकार से मुख्य धारा में शामिल कर उसका उत्थान किया जाता है यह हमे हमारी पार्टी भाजपा ने सिखाया है, इसलिए दिन हीन, गरीब, वंचित वर्ग की सेवा के संकल्पो को लेकर हम कार्य कर रहे है, कभी भी भाजपा का मुख्य उदेश्य राजनीति से पहले सेवा का ही रहा है, हमारे पुरोधा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के वैचारिक दर्शन व सिद्धांत पर ही पार्टी राष्ट्रीय स्तर से लेकर छोटे छोटे गांव में एक ही सोच को लेकर कार्य कर रही है कि कभी भी समाज का कोई व्यक्ति कमजोर ना रहे वह हमेशा हमारी मुख्यधारा में जुड़कर रहे। भाजपा की सोच हमेशा जन जन के उत्थान की है। यह बात आलीराजपुर के पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान ने कटठीवाड़ा मंडल के ग्राम आमखूट में सेवा ही संकल्प अभियान के तहत कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं। चौहान ने कहा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के दो वर्ष व कुल मिलाकर 7 वर्ष पूर्ण हो रहे है ऐसे मे हम सभी लोग यह संकल्प ले कि वर्तमान में जो चुनोती कोरोना के रूप में हम सबके बीच खड़ी है उसे जन जागरण के माध्यम से लोगों को जागृत कर हराएंगे। इस दौरान पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष किशोर शाह भी मौजूद थे।
सब्जी मंडी में मास्क वितरण कर टीकाकरण के संबंध में की पुछताछ
भाजपा नगर मंडल द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के दुसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने पर उमराली नाका, कालेज रोड़ एवं भाजपा कार्यालय के पीछे सेवा बस्ती पर पहुंचकर मास्क का वितरण कर मास्क लगाने एवं टीकाकरण कराने की बात सब्जी बेचने वाली महिलाओं से की साथ ही यह जानकारी भी ली कि उनके द्वारा टीकाकरण करवाया जा रहा है या नहीं। अधिकांश महिलाओं द्वारा यह बताया गया कि उन्होंने पहला डोज लगवा लिया है। इस दौरान पूर्व विधायक चौहान ने मास्क लगाकर दूर दूर बैठकर सब्जी बेचने का आग्रह महिलाओं से किया।
अल्पसंख्यक मोर्चा ने किया रक्तदान
प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल के 7 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष एमएस पाकीजा के नेतृत्व में रक्तदान किया गया। जिला चिकित्सालय में पहुंचकर एमएस पाकीजा द्वारा सबसे पहले रक्तदान किया गया। उनके साथ मुस्तकीम मुगल, शब्बीर अली, सिराज पठान, अब्दुल मजीज ने भी रक्तदान किया। अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष पाकीजा ने बताया कि शेष अन्य लोगों के द्वारा सोमवार को रक्तदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के इस समय में सेवा के संकल्पो को लेकर अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा रक्तदान किया गया। रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को जिला चिकित्सालय के सीविल सर्जन डॉक्टर केसी गुप्ता द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया।
ये थे उपस्थित
कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष रितेश डावर, नपा उपाध्यक्ष मकू परवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष रिंकेश तवर, पार्षदगण कांतिलाल राठौड, आनंद सोलंकी, माधोसिंह कनेश, अल्पसंख्यक मोर्चा के आशीकुददीन मकरानी,अमिन मंसुरी, इशहाक शेख, मजीज मनीहार आदि उपस्थित थे। यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हितेन्द्र शर्मा ने दी।


