व्यापारियों ने दिया आवेदन
आज़ाद नगर से विशाल वाणी की रिपोर्ट
कोरोना कर्फ्यू के बाद अनलॉक प्रक्रिया में मोबाइल,इलेक्ट्रॉनिक एवं इलेक्टिकरल सुधारकार्य करने वाले व्यापारियों ने शनिवार को कलेक्टर के नाम एक आवेदन आरआई को सोपा। सकल व्यापारी संघ अध्यक्ष नितिन शाह और निर्मल जायसवाल के साथ व्यापारियों ने एसडीएम कार्यालय जाकर आवेदन दिया। आवेदन वे व्यापारियों ने बताया कि इलेक्टिकरल/ इलेक्ट्रॉनिक ओर मोबाइल की दुकान का संचालन करने वाले व्यापारियों ने वैक्सीन का डोश ले लिया है और गाइडलाइन के अनुसार अपना व्यापार चलाना चाहते है।
व्यापारियों ने निवेदन करते हुए लिखा है कि लॉक डाउन में गत वर्ष से उनकी दुकानों में माल ज्यो का त्यों भरा पड़ा है। जिससे भारी आर्थिक हानि हो रही है। इसके अलावा तकनीकी युग मे मोबाइल सेवा अनिवार्य होकर बन्द होने से आम लोगो को काफी परेशानी उठाना पड़ रही है।
दोपहर में नगर में पधारे सांसद गुमानसिंह डामोर को भी व्यापारियों ने आवेदन देकर उक्त मांग से अवगत करवाया।
व्यापारियों ने निवेदन किया है कि अनलॉक में उक्त दुकाने खोलने की नियमानुसार अनुमति दी जाए।

