आम्बुआ स्वास्थ्य केंद्र पर भी 18+ उम्र वालो को वेक्सीन लगवाने हेतु स्लॉट दिया जाए

आम्बुआ से गोविंदा माहेश्वरी की रिपोर्ट 

आम्बुआ नगर के सभी समाज ने प्रसाशन से आग्रह किया है की जल्द से जल्द आम्बुआ प्राथमिक स्वास्थय केंद्र पर 18+ उम्र के लोगो को वेक्सीन लगवाने हेतु स्लॉट दिया जाए जिससे आम्बुआ व उससे लगे आसपास के गांवों के लोगो को वेक्सीन जल्द से जल्द लग जाए |

आम्बुआ पत्रकार संघ ने प्रसाशन से निवेदन किया की यदि आम्बुआ में 18+ वालो के लिए वेक्सीन स्लॉट प्रतिदिन नही दे सकते तो हफ्ते में कोई एक दिन वेक्सीन स्लॉट देकर समस्या का समाधान करे क्योंकि अभी लगभग सभी वाहनों के बंद होने से लोगो को अन्य वेक्सीन स्लॉट स्थान जाने में दुविधा हो रही है
Share on WhatsApp