इलेक्ट्रॉनिक दुकानदारों में प्रशासन के छुुट के आदेश को लेकर काफी नाराजगी

जोबट से हर्षित शर्मा की रिपोर्ट

बालाजी ट्रेडर्स के व्यापारी योगेंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि गर्मी का समय है कूलर और ऐसी का स्टॉक है।, 15 दिन की सीजन हैं। माल बिक गया तो ठीक वरना 1 साल तक माल ऐसा ही पड़ा रहेगा। गर्मी का सीजन को देखते हुए जनवरी-फरवरी माह से कूलर पंखे ऐसी का स्टॉक हमको रखना पड़ता है। ज्ञात रहे  कोविड-19 के अत्याधिक संक्रमण के चलते प्रशासन द्वारा विगत डेढ़ माह से क्षेत्र में लॉकडाउन लगा रखा था। लॉक डाउन होने के कारण व्यापार पूरी तरह से बंद रहा। लेकिन विगत 2 दिन से प्रशासन के द्वारा किराना, खाद बीज जैसी आवश्यक दुकानों पर छूट दी गई है लेकिन इलेक्ट्रॉनिक दुकान को लेकर प्रशासन ने बिल्कुल भी छूट नहीं दी है। व्यापारी दीपक महाजन का कहना है कि पिछले वर्ष छूट के दौरान कलेक्टर साहब के द्वारा हमें कूलर पंखे व एसी बेचने को लेकर छूट दी गई थी। गुरुकृपा इलेक्ट्रिकल के जितेंद्र राठौर ने कहा कि इस बार इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी को छूट ना देना से इलेक्ट्रॉनिक के सभी व्यापारियों में काफी रोष हैं। व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि हमें भी छूट दी जाए ताकि गर्मी में बिकने वाला सामान का जो स्टॉक है वह पूरा हो जाए और बिक जाए जिससे हमें डबल मार न झेलना पड़े।
Share on WhatsApp