तीन दुकानों के बनाए गए चालान
सोंडवा से सुजीत कुशवाह की रिपोर्ट।
जिले में कोरोना करफ्र्यू में 25 मई से आंशिक छूट मिलने का फायदा अन्य दुकानदार भी उठा रहे है। जिसके चलते उन दुकानदारों के खिलाफ चालानी कार्यवाही प्रशासन ने की है। जिला प्रशासन की ओर से गत 24 मई को कोरोना करफर्यू में आंशिक छूट के लिए किराना व कृषि उपकरण, खाद बीज की दुकानों को छूट दी गई है। जिसके चलते कुछ अन्य दुकानदार भी जैसे जूते चप्पल, कपड़ा आदि भी दूकानें खोलकर व्यापार करने लग गए थे।
सोंडवा तहसील मुख्यालय पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोण्डवा के निर्देशन मे तहसीलदार सोण्डवा कैलाश सस्तिया, नायब तहसीलदार कुलभुषण शर्मा अपने राजस्व अमले व सब इसंपेकटर कमलसिह नायक मय पुलिस बल के साथ भ्रमण पर निकले। जहाँ कुछ ऐसी दुकानें खुली पाई गई जो कि छूट के दायरे में नही आती थी। ऐसी तीन दुकानों पर एक-एक हजार रुपए के चालान काटे गये। साथ ही एक जुते चप्पल की दुकान खुली पाई गयी जिसे समझाने पर दुकानदार ने प्रशासनिक अमले के साथ दुर्व्यवहार किया एवं दुकान बंद करने से मना किया गया। उक्त दुकानदार का मौके पर ही पंचनामा बनाकर दुकान सील की गयी। नायब तहसीलदार शर्मा ने अलीराजपुर न्यूज को बताया कि उक्त दुकान अब जब तक लोक डाउन नही हटता है तब तक के लिए सील कर दी गई है। शर्मा ने अन्य दुकानदारों से अपील करते हुए कहा कि सभी दुकानदार कोरोना गाईड लाईन का पालन करे व प्रशासन का सहयोग करे।
Share on WhatsApp

