जिले में जल्द शुरू होगा कोविड केयर सेंटर, प्रशासन कि तैयारियां लगभग पूर्ण.....

समाचार प्रकाशन के बाद गंभीर हुआ प्रशासन

 जोबट से हर्षित शर्मा की रिपोर्ट
 क्षेत्र में लगातार कोविड-19 के मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में समाचार पत्रों के माध्यम से स्थानीय स्तर पर कोविड केयर सेंटर खोलने की मांग की गई थी। जानकारी के अनुसार जोबट देहदला रोड स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आश्रम में 100 बेड वाले कोविड सेंटर शुरू करने हेतु संपूर्ण तैयारी प्रशासन के द्वारा पूर्ण की गई। ऐसी उम्मीद है कि लगभग एक - दो दिन के अंदर ही क्षेत्रीय आम जनता को इसकी सुविधाएं मिलना प्रारंभ हो जाएगी। जिले में अलीराजपुर नगर के बाद जोबट नगर में लगातार कोविड-19 कि संख्या में बढ़ोतरी हो रही थी। 
इस संक्रमण की चैन को तोड़ने के लिए प्रशासन ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया। क्षेत्रवासियों के लिए सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए लगातार समाचार पत्रों व सोशल मीडिया के माध्यम से प्रशासन से स्थानीय स्तर पर कोविड केयर सेंटर खोलने की मांग की जा रही थी।वहीं प्रशासन द्वारा उक्त मांग को गंभीरता से लेते हुए कोविड केयर सेंटर खोलने हेतु जगह चयनित कर जोबट के देहदला रोड स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आश्रम को चयनित कर कोविड सेंटर खोलने का निर्णय लिया गया जिसकी लगभग तैयारियां भी पूर्ण कर ली गई हैं।


*नगर में कोविड सेंटर खोलने का फायदा*

स्थानीय स्तर पर कोविड  सेंटर खुलने से जोबट व आसपास के क्षेत्रवासी कोरोना के भय से मुक्त होंगे। क्योंकि बहुत सारे लोगों में आज भी यह डर है कि कोरोना कि जांच तो करवा लेंगे लेकिन पॉजिटिव आने के बाद अलीराजपुर या सेजावाड़ा के कोविड सेंटर में ले जाया जाएगा।जोबट से अन्य जगह जानें में लोगों को खासा डर बना रहता है। ऐसे में जोबट में कोविड सेंटर शुरू हो जायेगा तो जनता में सकारात्मकता भी आयेगी। इसकी साथ कोविड जांच को लेकर आम जनता गंभीर भी होंगे।

जब जोबट या आसपास का कोई व्यक्ति कोरोना पाज़िटिव आता है तो उस मरीज को 2 से 3 घंटे तक एंबुलेंस का इंतजार भी नहीं करना पड़ता है। नगर में कोविड सेंटर खुलने से संक्रमित मरीज को तत्काल उपचार भी मिलेगा।



हमारी तैयारीयां लगभग पूरी है, सो बैड के आसपास कोविड केयर सेंटर रहेगा जल्द से जल्द शुरू हो जायेगा। हमारी  प्राथमिकता यह है कि कोरोना के केसस कम हो।

श्यामवीर सिंह नरवरिया
एसडीएम जोबट



बिल्कुल स्वास्थ्य विभाग की भी तैयारियां पूरी है। जल्द से जल्द वरिष्ठ अधिकारियों कि परमिशन के बाद कोविड सेंटर शुरू कर दिया जाएगा। जहां पर मरीजों को तत्काल उपचार भी मिलेगा और मरीजों को किसी भी प्रकार कि कोई परेशानी ना आए इसको लेकर भी हमारा प्रयास ज़ारी है।

डा.विजय बघेल
बीएमओ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोबट
Share on WhatsApp