बड़ी खट्टाली में माक्स नहीं लगाने पर 100-100 रुपए का अर्थ दंड कर राशि वसूली

 बड़ी खट्टाली से बिलाल खत्री की रिपोर्ट

बड़ी खट्टाली में आज गुरुवार को दोपहर में तहसीलदार आलोक वर्मा पटवारी नितेश अलावा व अन्य कर्मचारियों ने मास्क लगाने पर पूरे क़स्बे में घूम-घुम कर निर्देश दिए। साथ ही तहसीलदार की उपस्तिथि में लगभग 20 लोगों के मास्क नहीं लगाने पर 100-100 रुपए का अर्थ दंड कर राशि वसूल की जोबट अनुविभाग के एस डी एम श्यामविर सिंह नरवरिया काफ़ी सक्रियता से पूरे जोबट अनुविभाग में सभी से मास्क लगाने हेतु निरंतर सक्रियता से कार्य कर रहे है। तथा पूरे अनुविभाग क्षेत्र का सक्रियता से भ्रमण कर रहे है। तथा अपने अधीन अस्तो को इस हेतु निर्देशित कर रहे है।तहसीलदार आलोक वर्मा ने आज अचानक आदिमजाती सेवा सहकारी संस्था बड़ी खट्टाली  का अवलोकन किया। 

आपने संस्था में समर्थन मूल्य पर गेहूं की जानकारी प्राप्त की तो पता चला कि निरीक्षण के दोरान एक भी कृषक ने आज गुरुवार तक समर्थन मूल्य पर गेहूं नहीं तोला इस पर तहसीलदार ने गहन नाराज़गी व्यक्त की एवं संस्था प्रबंधक को निर्देश दिए की तत्काल कृषकों को जिनके पंजीयन है।उन्हें तत्काल एस एम एस भिजवाकर गेहूं तुलवाए तहसीलदार ने कहा की शाशन के निर्देश है। की समर्थन मूल्य पर कृषकों का गेहूं एवं चना जो पंजीकृत है। उनका तुलना चाहिए इस सम्बंध में तहसीलदार ने पटवारी नितेश अलावा को आवश्यक निर्देश दिए तहसीलदार ने आज क़स्बे का भी अवलोकन किया। एवं दुकानदारो को हिदायत दी की बिना मास्क किसिको सामान नहीं देवे ओर अपनी- अपनी दुकाने अपनी सीमा में ही लगावे जबरन रोड पर दुकान लगाकर आवागमनो को बाधित न करे  इस सम्बंध में तहसीलदार ने पटवारी एवं चोकि प्रभारी को आवश्यक निर्देश दिए तहसीलदार आलोक वर्मा ने ग्रामिनो से भी चर्चा की एवं सभी से मास्क लगाने व करोना की बड़ती हुई बीमारी पर चिंता ज़ाहिर की।

Share on WhatsApp