नगर दो दिनों के लिए लॉकडाउन , प्रशासन ने कोरोना से निपटने के लिए कसी कमर
आज दोपहर तक 6 ओर निकले कोरोना पॉजिटिव
आठ से ज्यादा स्थानों पर बनाये गये पुलिस चैकिंग पॉइंट
हर्षित शर्मा की रिपोर्ट
कोविड-19 के पॉजिटिव केस दिन प्रतिदिन बड़ी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। इसी को मध्येनजर रखते हुए शुक्रवार शाम 6:00 बजे से सोमवार सुबह 6:00 बजे तक जोबट शहर को भी पूर्ण रूप से सख्ती के साथ लॉकडाउन किया गया है। हालांकि दुध व कुछ सेवाओं में समयावधि निश्चित कर छूट दी गई है। शनिवार सुबह से एसडीएम श्यामवीर सिंह नरवरिया, एसडीओपी दिलीप बिलवाल तहसीलदार आलोक वर्मा,नायब तहसीलदार निर्भय सिंह पटेल, जोबट टीआई कैलाश चौहान,नगर परिषद सीएमओ भारत सिंह टांक आदि नगर में भ्रमण कर लॉकडाउन का जायजा ले रहे हैं।
एसडीएम श्यामवीर सिंह ने सख्ती के साथ लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दे रखे हैं। नगर कि प्रवेश सीमा के साथ साथ कृष्ण चौपाटी, गांधी चौक, बड़े नाके समेत लगभग 8 से ज्यादा पुलिस चैकिंग पॉइंट बनाए गए हैं। जहां पर बेवजह घूमने वालों को फटकार लगाकर अपने घर के लिए रवाना किया जा रहा है। बोरी,आम्बुआ, चांदपुर आदि थानों का पुलिस फोर्स भी बुलवाया गया है। जो बेवजह घूमने वालों पर लगाम लगा रहे हैं। प्रशासन की मुस्तैदी से नगर का नजारा कर्फ्यू जैसा दिखाई दे रहा है।
कोरोनावायरस को बिल्कुल भी मजाक में ना लें - बीएमओ डॉ. बघेल
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोबट के बीएमओ डॉ विजय बघेल ने बताया कि जोबट में शानिवार दोपहर 12 बजे तक 6 पॉजिटिव केस निकल चुके हैं। और रेपीट टेस्ट अभी जारी हैं। पाज़िटिव व्यक्तियों को अलिराजपुर के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया हैं। शुक्रवार के मेडिकल बुलेटिन के अनुसार लगभग 40 एक्टिव केस जोबट में है। डॉक्टर बघेल ने जनता से अपील करते हुए कहां है कि कोरोनावायरस को बिल्कुल भी मजाक में ना लें प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करें मास्क अवश्य लगाएं। साथ ही किसी व्यक्ति को सर्दी खांसी बुखार आ रहा है तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तुरंत जाकर कोविड टेस्ट कराएं।


