अफवाहों के चलते प्रभावित हो रहा वेक्सीनेशन कार्य

 वेक्सीनेशन के लिए हर जगह राजस्व अमले की मांग

आपके सभी संसाधन लगाइए पर लक्ष्य किसी भी हाल में पूरा करें

कट्ठीवाड़ा से प्रेम गुप्ता की रिपोर्ट

कोविड 19 के टीकाकरण के लिए प्रशासन ने हर सम्भव प्रयत्न करने के बावजूद भी वेक्सीनेशन कार्य की गति नही बढ़ पा रही है, यहां तक की कलेक्टर को खुद मैदान में जाकर मोर्चा सम्हलना पढ़ रहा है वहीं वेक्सीनेशन लक्ष्य को पूरा करने के लिए राजस्व अमले की मांग हर जगह है। 


कलेक्टर ने सम्हाला मोर्चा
में कोई कारण नही सुनना चाहती, सभी अपने अपने संसाधनों का उपयोग कर अधिक से अधिक लक्ष्य पूर्ण करें। शनिवार को कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा किया।  जनपद सीईओ को  बुलाकर निर्देश दिए कि कुछ भी किजिए आपकी गाड़ी लगाइए और टीकाकरण कराइये। 


अत्यंत धीमे धीमे चल रहा टीकाकरण____
वेक्सीनेशन कार्य की गति प्रशासन की दौड़भाग के बाद भी आपेक्षित गति नही पकड़ पाई। टिकाकरण का समय भी शाम के पांच से बढ़ाकर सात बजे कर दिया गया। अफवाहों के कारण भी टिकाकरण की गति नही बढ़ती दिखाई दी। क्षेत्र की जिम्मेदार अधिकारी ने बताया की अंधरकांच क्ष्रेत में टीकाकरण के दो वर्ष बाद मृत्यु हो जाने की अफवाह फैलाने से बहुत कम मात्रा में वरिष्ठ ग्रामीण टिकाकरण लिए पहुंचे। शाम के पांच बजे तक आमखुट क्षेत्र में सर्वधीक 86 ग्रामीणों का  टिकाकरण हुआ वही अंधारकांच  क्षेत्र में 24 ग्रामीणो का टिकाकरण किया गया जो सबसे कम था। 

कट्ठीवाड़ा क्षेत्र के चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और दो उपस्वास्थ्य केंद्रों की शाम 5 बजे तक यह स्थिति रही। 
कट्ठीवाड़ा  59
आमखुट   86
सोरवा  70
फूलमाल  33
आंधरकंच  24
बड़ी सर्दी  47
Share on WhatsApp