बोरझाड़ में पदस्थ है पटवारी पचाया, बाइक से डेली अपडाउन करते थे
उदयगढ़ से राजेश जयंत की रिपोर्ट!
झाबुआ निवासी एवं जोबट तहसील के ग्राम बोरझाड मे पदस्थ पटवारी अभिषेक पचाया गुरुवार 25 मार्च अपनी बाइक से वापस घर लौट रहे थे । उदयगढ़- राणापुर मार्ग पर ग्राम बन में घटित सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई !
मौके पर उदयगढ़ के प्रभारी राजस्व निरीक्षक बहादुर सिंह मकवाना सहित राणापुर पुलिस स्टाफ पहुंच गया है। बहादुर सिंह मकवाना ने बताया कि अभिषेक मूलतः ग्राम पूनियावाट के निवासी होकर वर्तमान में झाबुआ में निवासरत थे! Share on WhatsApp
