राजस्थान के कालीबंगा सैनिक विद्यालय में हुआ चयन
आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर न्यूज़। ब्यूरो चीफ
'जहाँ चाह वहाँ राह' को चरितार्थ करते हुए नगर के तीन होनहार छात्र प्रजेश्वर सावनसिंह भिंडे, अंकित भेरुसिंह चौहान तथा यशराज किशोर बघेल का चयन राजस्थान के कालीबंगा सैनिक विद्यालय में हुआ है।
छात्रो ने भी इसका पूरा श्रेय अपने गुरु को देते हुए बताया की उन्हें राजेन्द्र सर द्वारा नियमित 5 घन्टे आन-लाइन अभ्यास करवाया जाता था।श्री नेभनानी के प्रयासो एवं समर्पण से छात्रो एवं नगर का यह सौभाग्य है कि निरंतर पिछले तीन वर्षों से विभिन्न सैनिक स्कूलों में छात्रों के चयन की एक परम्परा सी बन गई है।
यशराजइसी के साथ-साथ देवेश करमसिंह चोंगङ और पहली बार छात्रा के रूप में नेहा राधुसिंह तोमर का नाम भी प्रतीक्षा सूची में है। इस उपलब्धि पर उनके अभिभावक व गुरु राजेन्द्र नेभनानी ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है ।


