भोरन महादेव भक्त मंडल की ओर से श्री राम कथा का आयोजन
आशुतोष पंचोली
अलीराजपुर न्यूज़। ब्यूरो चीफ
अष्ट सिद्धि नव निधि के दाता, अश्वर दीन जानकी माता ,,, सिर्फ बजरंगबली ही ऐसे देवता हैं जिनके पास सिद्धियां भी है व विधियां भी है,,बजरंगबली द्वापर युग , त्रेता युग , सतयुग व कलियुग में भी अपने प्रभाव के साथ आज भी विद्यमान है।राम नाम में वह शक्ति है,जो सिर्फ भक्तों का कल्याण करता है, उक्त प्रवचन अलीराजपुर पंचेश्वर धाम समिति व भोरन भक्त मंडल के तत्वाधान में पंचेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में पर चल रही नौ दिवसीय रामकथा के तीसरे दिवस पर राम चरित्र मानस मे बजरंगबली के गुणों का बखान करते व्यासपीठ पर विराजमान पंडित अरविंद भारद्वाज नागदा वाले ने कहा।
पंडित श्री भारद्वाज नागदा रामकथा मे आगे कहा कि रामायण का संपूर्ण नाम क्या है रामचरित्र मानस का मतलब मानस का मतलब मानव और राम मतलब परमात्मा है तो मनुष्य भी राम बन सकता है लेकिन एक सीडी है वह है जो सुधर जाएं और उसका अनुकरण करने लगे और उस पर चलने लगे तो मनुष्य में राम बन सकता है मनुष्य और राम में अगर कोई दूरी है तो वह चरित्र की दूरी है यही है राम चरित्र मानस है।
उन्होंने कहा कि आप जहां-जहां राम का कीर्तन होता है वाह-वाह जाकर के आप श्रवण करें और जहां जहां कीर्तन भगवान राम का होता है वहां वहां पर हनुमानजो का पैरा होता है। कथा का धर्म लाभ लेने के लिए पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सेना महेश पटेल ने पूजा अर्चना कर कथा का लाभ लिया साथ ही महा प्रसादी वितरण पटेल परिवार की ओर से किया गया। कथा का श्रवण करने के लिए सैकड़ों भक्तों ने धर्म का लाभ लिया।
श्री राम कथा का रसपान *पंडित श्री अरविंद जी भारद्वाज (नागदा) द्वारा प्रतिदिन पंचेश्वर महादेव मंदिर परिसर पर करवाया जा रहा है। कथा के मुख्य यजमान रामकिशन तुकारामजी राठ़ौड है। यजमान के द्वार पोथी व पंडित जी का कुमकुम तिलक पुष्प हार से अभिन्नदन किया।
आज कथा के तृतीय दिवस श्रीराम कथा में संगीत के साथ सुंदर भजनों की प्रस्तुतियां दी जा रही है। कथा समाप्ति के पश्चात मंच पर गुरु जी के द्वारा अलीराजपुर नापाकी पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सेनाजी पटेल, कैलाश कमेडीया, गणपत लाल गुप्ता, राजेश जी राठौड़, किशनलाल राठौड़, पूर्णिमा व्यास, ज्योति गुप्ता का राम नाम पीताम्बर से अभिनंदन किया गया।




