होली-भगोरिया पर हुड़दंगियो की खेर नहीं

पुलिस- जनता का सयुंक्त निर्णय 

नानपुर से प्रदीप क्षीरसागर की रिपोर्ट 

वर्ष भर हम अनेक तीज त्योहार व आयोजन आपसी सौहार्द के साथ करते आये हैं ।और अब भी पूरे ऐतिहात के साथ इन्हें मनाना है ।कोरोना के प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों को पूर्णतः अमल में लाते हुए स्वयं व अन्य को भी सुरक्षित रखने का प्रयास हम सभी का होना चाहिए ।


उक्त बात नवीन थाना प्रभारी नानपुर त्रिलोकसिंह बैष ने थाना परिसर में आयोजित ग्राम शांति समिति व ग्राम सुरक्षा समिति की संयुक्त बैठक में कहे ।बैठक के आरम्भ में सभी ने आगामी तीज-त्योहार पर कोरोना संकट की गाइड लाइन अनुसार मनाने के प्रति आम सहमति कायम की, वहीं शासन-प्रशासन के निर्देशों को अमल में लाने हेतु सघन प्रयास करने पर भी जोर दिया । पुलिस थाना ग्राउंड पर ही भोंगर्या हाट लगाने तथा मास्क, सेनेटराइज व सोशल दूरी के बारे में जन जागरूकता लाने पर सहमति बनी ।हाट वाले दिन ट्राफिक के लिए बड़े व छोटे वाहनों की पार्किंग साई मन्दिर परिसर व श्रीजी पेट्रोलियम पर किये जाने के सुझाव पर स्वीकृति हुई ।

दो पहिया,चार पहिया वाहन उस दिन ग्राम में प्रतिबंधित रहेंगे । पुलिस द्वारा प्रत्येक मार्ग पर पॉइंट लगाकर ट्रैफिक नियंत्रण के साथ कोरोना गाइड लाइन की समझाइश भी दी जाएगी ।भोंगरया हाट शांतिपूर्ण रुप से चार बजे तक आयोजित करने का ग्रामीणों ने प्रशासन से निवेदन किया ।साथ ही अवैध शराब व हुड़दंगियों पर लगाम कसने की अपील पर पुलिस ने आश्वस्त किया कि अब उनकी खेर नहीं ।पंचायत द्वारा दुकानों के लिए निर्धारित चुना लाइन ,पेयजल ,कोरोना जागरूकता व सफाई हेतु आश्वस्त किया गया ।
बैठक में गणमान्य नागरिक , समिति के सदस्य ,पत्रकार गण, जनप्रतिनिधि, पुलिस स्टाफ , चौकीदार सहित आस-पास के ग्राम से भी प्रतिनिधि उपस्थित रहे ।अंत में त्योहारों की बधाई व शुभकामना के साथ सभी का आभार ऐ एस आई श्री यादव ने व्यक्त किया ।
Share on WhatsApp