दो अन्य घायल, जिला अस्पताल लाए गए
आंबुआ से गोविंदा माहेश्वरी की रिपोर्ट।
जिले के आंबुआ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक भीषण दर्दनाक हादसा हो गया हादसा इतना भयावह था कि एक बाइक सवार का सिर ही धड़ से अलग होकर दूर जा गिरा जिसने भी इस दृश्य को देखा वह गश खा गया। राह चलते अन्य लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के सिर व धर्म को एकत्रित किया व दो अन्य घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।।
आम्बुआ से लगभग 6-7 किलोमीटर दूर आम्बुआ आगौनी मार्ग पर आगे चल रहे एक दो पहिया वाहन को पीछे से आ रहे दो पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मारी मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ जाने से वह पुलिया से टकराई। पीछे बैठे सवार की पुलिया से टकराने के कारण गर्दन धड़ से अलग होकर दूर जा गिरी जिससे उसकी मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हुए जिन्हें अलिराजपुर ले जाया गया।।
बाइक सवार का सिर धड़़ सेे अलग हो गयासूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आम्बुआ भयडिया फलिया निवासी गुलाब सिंह पिता मालू भयडिया शुक्रवार को दोपहर 1 बजे के लगभग भयडिया फलिया से आगौनी टीवीएस एक्सल बाइक पर अपने खेत की ओर जा रहा था तभी पीछे से आगौनी के तड़वी फलिया निवासी किसन सिंह के दो लड़के गेलिया तथा गिरदन सिंह तेज गति से मोटरसाइकिल पर आ रहे थे।
पुलिया से टकरानेेेेेेे के बाद धड अलग ही पड़ा रहाइस मोटरसाइकिल चालक गेलिया पीता किसन ने गुलाब सिंह की गाड़ी को जोरदार टक्कर मारी जिससे गुलाब सिंह दूर जा गिरा। इधर टक्कर मारने वाली मोटरसाइकिल असंतुलित होकर आगे जाकर पुलिया के पिल्लर से टकरा गई जिस कारण पीछे बैठा गिरदन सिंह पिता किसन 15 वर्ष का सिर पुलिया से ऐसा टकराया कि उसकी गर्दन धड़ से टूट कर दूर जा गिरी, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। घायलों को 108 की मदद से अलीराजपुर उपचार हेतु ले जाया गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।
Share on WhatsApp



