गांव के बुजुर्गो का सम्मान कर दी बधाई, ग्रामीणों छाया हर्ष
अलीराजपुर न्यूज।
समीपस्थ ग्राम भाणारावत के गिरी फलिया में 3 लाख 87 हजार रूपए की लागत से स्थापित विद्युत डीपी का शुभारंभ विधायक मुकेश पटेल ने शनिवार को गांव के बुजुर्गो से करवाया |
इस दौरान विधायक पटेल ने बुजुर्गो का शॉल, श्रीफल और पुष्पमाला पहनाकर सम्मान भी किया।कार्यक्रम में विधायक पटेल ने कहा कि आलीराजपुर विधानसभा क्षेत्र के हर गांव और फलिये में पर्याप्त वॉल्टेज के साथ सिंचाई और घरेलू उपयोग के लिए बिजली पहुंचाना ही मेरा लक्ष्य है। जिससे ग्रामीणजन विकास की मुख्यधारा से जुडकर अपनी आजीविका को बेहतर बना सकेंगे। !
विधायक पटेल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वांगीण विकास के लिए हम प्रतिबद्ध है और ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे है। विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा में आलीराजपुर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर दो दर्जन से अधिक सवाल उठाए और सरकार का ध्यान आकर्षित किया।
Share on WhatsApp



