सावधान- मास्क ही वेक्सीन है।
कोविड-19 की दूसरी लहर ने दी जोबट में दस्तक
एक ही परिवार के चार सदस्य कि रिपोर्ट आई पाज़िटिव
============================== =====
जोबट से हर्षित शर्मा की रिपोर्ट
कोविड-19 कि दुसरी लहर ने जोबट में फिर से दस्तक दे दी है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जोबट पुलिस लाइन में एक ही परिवार के चार लोगों कि रिपोर्ट शुक्रवार देर शाम को आई हैं। जिसमें चारों कोरोना पाज़िटिव पाये गये हैं। जिसमें एक पुरुष वर्तमान में जोबट थाने पर पदस्थ हैं। बाकी के अन्य इन्हीं के परिवार के सदस्य हैं।
सभी को तुरंत आलीराजपुर आइसोलेशन सेंटर में भेजा गया है जहां पर उपचार जारी है।
Share on WhatsApp