गंधवानी में पुलिया के समीप मारुति वेन असंतुलित होकर पलटने से हुआ हादसा,
घायल अवस्था में इंदौर रैफर किया गया किंतु उपचार के दौरान हुई मौत
प्रदीप क्षीरसागर
अलीराजपुर न्यूज। जिले के नानपुर कस्बे के निवासी व राठौड़ समाज के पूर्व उपाध्यक्ष राजेंद्र राठौड़ राजू का बुधवार को गंधवानी के समीप मारुति वेन पलटने में घायल होने के बाद इंदौर में उपचार के बाद देर शाम दुखद निधन हो गया। जिनकी अंत्येष्टि गुरुवार 11 फरवरी को भेरुबाबा मुक्तिधाम नानपुर में दोपहर 2 बजे की जाएगी। स्वर्गीय राजू भाई राठौड़ के तीन पुत्र राहुल, विक्की और त्रिलोक है। आप प्रमुख रुप से पान दुकान का व्यवसाय करते थे। अपने परिवार में किसी के रिश्ते के लिए चर्चा करने के लिए गंधवानी-मनावर के लिए बुधवार को नानपुर से निकले थे।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर 2 बजे करीब जिस मारुति वेन में यह अपने परिचितों के साथ सवार थे वह गंधवानी जिला धार में एक नाले के समीप असंतुलित होकर पलट गई। जिसमें राजू भाई गंभीर घायल हो गए। जिन्हें गंधवानी में प्राथमिक उपचार के इंदौर रैफर कर दिया गया। किंतु उपचार के दौरान देर शाम उन्हौंने दम तोड़ दिया। राजू भाई के दुखद निधन से नानपुर ग्राम में शोक व्याप्त हो गया। राजू भाई बेहद मिलनसार,, परम गुरु भक्त, धार्मिक प्रवृत्ति और सामाजिक कार्यो में बेहद अग्रणी रहने वाले व्यक्ति थे। आप कई समय तक राठौड़ समाज के उपाध्यक्ष पद पर भी रहे। आपने हमेशा समाजजनों व सबको जोड़ कर और साथ लेकर चलने वाले का काम किया जिसके चलते आप बेहद लोकप्रिय थे। राजू भाई का यूं अचानक चले जाना पूरे नानपुर ग्राम और गुड़वाड़ा परिवार के लिए बहुत बड़ी क्षति है।
इन्हौंने की शोक संवेदना व्यक्त
राजू भाई के निधन पर विधायक मुकेश पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष वकीलसिंह ठकराला, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश पटेल, पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान , नपा अध्यक्ष रीतेश डावर, उपाध्यक्ष संतोष परवाल मकू, नपा के पूर्व उपाध्यक्ष पिंटू सेठ जायसवाल, जिला पत्रकार संघ ग्रामीण के जिलाध्यक्ष प्रदीप क्षीरसागर, पत्रकार शफाकत हुसैन दाउदी, जितेंद्र वाणी घोटू, बउ वाणी, गजानंद माली, राठौड़ समाज आलीराजपुर के अध्यक्ष किशनभाई राठौड़, राठौड़ युवा मंडल अध्यक्ष कमल राठौड़, पार्षद कांतिलाल राठौड़, राठौड़ समाज पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र टवली, पूर्व सचिव गोविंद राठौड़, विधायक प्रतिनिधि श्याम राठौड़ सैंडी सहित अलीराजपुर के राठौड़ समाजजनों ने गहरी शोक संवदेना व्यक्त की है। उं शांति
