पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान ने किया भूमिपूजन
आशुतोष पंचोली
अलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ
जिले के ग्राम लक्ष्मणी में जल जीवन मिशन योजना के तहत स्वीकृत पाईप लाईन तथा घरेलू नल कनेक्शन कार्य का भूमि पूजन पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक चौहान ने ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के द्वारा ग्राम विकास व लोक हित में कई योजनाएं बनाई जा रही है। प्रदेश सरकार के मुखिया हमारे लोकप्रिय मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान आदिवासी बहुल अलीराजपुर जिले की प्रगति व विकास के लिए हमेशा से चिंतित रहते है। चौहान ने कहा कि इस योजना का लाभ ग्रामवासियों को मिलेगा और उनकी पानी की समस्या हमेशा के लिए दूर होगी।
ग्राम वासियों ने पूर्व विधायक चौहान , नपा अध्यक्ष रीतेश डावर, नपा उपाध्यक्ष संतोष परवाल मकू, मंडल अध्यक्ष रींकेश तंवर का स्वागत किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच दूरसिंह भाई, झापूसिंह बघेल, ठेकेदार जगदीश व्यास, कार्तिक पाठक सचिन शर्मा सहित अनेक ग्रामीणजन उपस्थित थे।
Share on WhatsApp


