वैश्य महासम्मेलन युवा इकाई एवं जैन समाज के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन आज

 रक्तदान शिविर हेमेंद्रसूरी भवन में प्रातः 9 से दोपहर 3 बजे तक

आशुतोष पंचोली

अलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ

वैश्य महासम्मेलन युवा इकाई एवं  जैन समाज  के संयुक्त तत्वाधान में  रक्तदान शिविर का आयोजन आज सोमवार 8 फरवरी को हेमेंद्रसूरी भवन में प्रातः 9 से दोपहर 3 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। वैश्य महासम्मेलन के जिला युवा इकाई प्रभारी अनीष जैन ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति रक्तदान महादान की संकल्पना को लेकर इस वर्ष भी वैश्य महासम्मेलन के संस्थापक श्रद्धेय नारायणप्रसाद गुप्ता नानाजी की पुण्य स्मृति में संकल्प दिवस के रूप में युवा इकाई द्वारा प्रातः 9 बजे से दोपहर 3 बजे स्थानीय ’हेमेंद्र सूरी भवन’ प्रतापगंज मार्ग पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
 शिविर में सभी स्नेही स्वजनों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर मे सहभागिता प्रदान किये जाने की अपील की गई है। शिविर का आयोजन वैश्य युवा इकाई, वैश्य महिला इकाई एवं जैन समाज अलीराजपुर के संयुक्त तत्वाधान में किया जा रहा है। जैन ने बताया कि जो भी स्वजन रक्तदान के लिये सहमति व्यक्त करना चाहे,तो अपना नाम हेमेंद्रसूरी भवन या ग्रुप पर दे सकता है। 

Share on WhatsApp