नगर के मध्य ईंट भट्टे संचालित होने के बाद भी प्रशासन द्वारा अनदेखी की जा रही

आखिर किसके दबाव से कोई कार्यवाही आज तक नही हुई

आम्बुआ से गोविंदा माहेश्वरी की रिपोर्ट

आम्बुआ नगर के मध्य पिछले कई महीनों  से ईंट भट्टे संचालित हो रहे है जिससे उसके धुंए के कारण कई घरों में व बाजार में उसका धुंआ फेल जाने से लोगो को धुंए से हानि पहुँच रही है ,जिसकी शिकायत पूर्व में नायब तहसीलदार श्री शशांक दुबे को की गई थी व जिसका नईदुनिया में समाचार 8 फरवरी 2020 को लगाया गया था लेकिन आज तक ईंट भट्टे के संचालकों पर कोई कार्यवाही नही की गई ,पिछले दिनों पत्रकार संघ आम्बुआ ने नवागत नायब तहसीलदार महोदय को भी  नगर के मध्य ईंट भट्टे संचालित होने को लेकर मौखिक शिकायत की गई लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नही की गई , प्रशासन के इस शुस्त रवैये से परेशान जनता नगर के मध्य एक जनचर्चा का विषय बना हुआ है और कह रहे है प्रशासन आखिर किसके दबाव में इन ईट भट्टे संचालकों पर कार्यवाही नही कर रही , एक तरफ प्रशासन इस कोरोना काल मे स्वास्थय सुविधाए बेहतर से बेहतर देने की कोशिश कर रही दूसरी तरफ प्रशासन के सुस्त रवैये के कारण लोगो मे बीमारियां फेल रही है आए दिन इन ईट भट्टो के धुएं के कारण सरकारी अस्पताल व निजी चिकित्सको के यहाँ मरीजो की भीड़ देखी जा रही है |


ग्रामीण जनों ने माननीय कलेक्टर महोदया से इन ईट भट्टो को आम्बुआ नगर के मध्य से हटाकर नगर से दूर कही  और लगाने का निवेदन किया ।
"इन ईट भट्टो से निकलने वाले धुंए के कारण मुझे कई बार दिक्कते होती है शिकायत भी की लेकिन प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नही की गई ।"
-हुसैन बोहरा (स्थानीय रहवासी)


"इन ईंट भट्टो को लेकर में कई बार प्रशासन को शिकायत कर चुका हूं व नईदुनिया में समाचार भी लगाए पर आज तक किसी  के दबाव में आकर प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नही हुई |"
-गोविंदा माहेश्वरी ( सवांददाता नईदुनिया व अलीराजपुर न्यूज आम्बुआ )

Share on WhatsApp