आलीराजपुर नगर मंडल के प्रशिक्षण वर्ग के पहले दिन राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी ने कार्यकर्ताओं को दिया मार्गदर्शन


भाजपा की नीति एवं विचार देश को परम वैभव पर ले जाने वाले 

आशुतोष पंचोली

अलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ

देश की आजादी के बाद भारतीय जनसंघ की स्थापना देश की एकता और अखंडता को अक्षुण बनाए रखने के लिए की गई थी, आजादी के बाद जो परिस्थितियां देश मे बनी थी उसको देखकर यह आवश्यक हो गया था कि एक ऐसे राजनीतिक दल का गठन किया जाए जो देश को नई दिशा दे सके साथ ही देश की उन्नती में सहायक हो, उस समय भारतीय जनसंघ की स्थापना डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा देश को परम वैभव पर ले जाने के लिए देखे गए सपने को साकार करने के लिए की गई थी तब से लेकर आज तक भारतीय जनसंघ से लेकर भाजपा तक का सफर इसी उददेश्य को लेकर आगे बढ़ रहा है कि किस तरह से हम हमारे देश को परम वैभव पर ले जाए। यह बात राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुमेरसिंह सोलंकी ने भाजपा नगर मंडल के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के शुभारंभ अवसर पर कहीं। डॉक्टर सोलंकी ने कहा कि हमारी नीति एवं विचार जब से पार्टी का गठन हुआ है कभी नहीं बदले, हमारे लिए देश प्रथम है उसके बाद दल का नंबर आता है। इस दौरान प्रथम सत्र के अवसर पर झाबुआ के पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेष दुबे, वरिष्ठ कार्यकर्ता गोविंद कापडिया भी मंचासीन थे।




जन कल्याणकारी योजनाओं की जन जन तक पहुंचे जानकारी

वर्ग को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद डॉक्टर सोलंकी ने कहा कि 2014 में जब केंद्र में भाजपा की सरकार बनी तभी से हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अनेको योजनाए गरीब वर्ग के लिए बनाई थी। वास्तवीकता में शासकीय स्तर पर इन योजनाओं का खुब प्रचार प्रसार हो रहा है और जनता को इनका लाभ भी भरपुर मिल रहा है। लेकिन यह योजनाए किसके नेतृत्व में बनाई गई इसकी जानकारी बहुत से लोगो को नहीं है, हम सब कार्यकर्ताओं का यह दायित्व है कि गरीब वंचित पिछड़ा वर्ग के लोगों को इन योजनाओं का पुरा लाभ मिले और हमारे कार्यकर्ताओं द्वारा अपने वार्ड से लेकर मोहल्लो में इसका व्यापक प्रचार प्रसार हो।


हमारा संगठन व्यक्ति आधारित नहीं

सत्र को संबोधित करते हुए झाबुआ के पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेष दुबे ने कहा कि वर्तमान में देश मे जितने भी राजनीतिक दल है वे सभी व्यक्ति आधारित राजनीतिक दल है सिर्फ भाजपा ही ऐसा राजनीतिक दल है जिसका नेतृत्व कोई परिवार नहीं करता। दुबे ने कहा हम संगठन आधारित कार्यकर्ता है जिसकी देश के प्रति संपूर्ण जिम्मेदारी है ऐसा हमारे संगठन के नीति निर्माताओं द्वारा संगठन निर्माण के समय तय किया गया था। तब से लेकर आज तक इसी विचारधारा को लेकर हम निरंतर चल रहे है। दुबे ने कहा केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं में एकात्म मानव दर्शनवाद के प्रेरणा स्त्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की सोच के आधार पर समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के संपूर्ण उन्नयन का कार्य किया जा रहा है।  




इन्होंने भी किया संबोधित

वर्ग के पहले दिन के अंतिम सत्र में कुक्षी से विरेंद्रसिंह बघेल, मनावर से गोपाल कन्नोज, कुक्षी नगर पंचायत अध्यक्ष मुकामसिंह किराड़ ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉक्टर नरेंद्रसिंह तंवर ने की। सत्र के दौरान भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नागरसिंह चैहान, भाजपा जिलाध्यक्ष वकीलसिंह ठकराला, जिला पंचायत अध्यक्ष अनीता चैहान,जपं अध्यक्ष सुनीता चैहान, जिपं सदस्य इंदरसिंह चैहान,भाजपा जिला महामंत्री मकू परवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष किशोर शाह,पार्षद कांतिलाल राठौड़, आनंद सोलंकी, माधुसिंह कनेश, महेश भिंडे, निलेश जैन, मोंटू शाह, अशोक ओझा आदि उपस्थित थे। वर्ग में महिलाओं ने भी सहभागिता की। वर्ग के प्रारंभ होने के पूर्व भारत माता के चित्र पर अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया। सत्र प्रारंभ के पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष रिंकेश तंवर द्वारा स्वागत भाषण दिया गया। सत्र में प्रवेश के पूर्व उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं व अतिथियों ने अपना पंजीयन करवाया। सत्र का संचालन पुष्पलता शाह एवं गिरिराज मोदी द्वारा किया गया। यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हितेन्द्र शर्मा ने दी।


राज्यसभा सांसद सुमेरसिंह सोलंकी के  आगमन पर हिंदू युवा जनजाति संगठन ने किया भव्य स्वागत,

 राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुमेरसिंह सोलंकी अपने एक दिवसीय प्रवास पर आलीराजपुर पहुंचे। जहां उन्हें भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेना था। प्रशिक्षण वर्ग में पहुंचने के पूर्व डॉक्टर सोलंकी दाहोद नाका स्थित टंटया मामा की प्रतिमा स्थल पहुंचे और उनकी प्रतिमा पर माल्र्यापण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नागरङ्क्षसह चौहान, धार जिला पंचायत सदस्य विरेंद्रसिंह बघेल, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हितेन्द्र शर्मा, हिंदू युवा जनजाति संगठन के जिलाध्यक्ष दिलीप चौहान भी मौजूद थे। माल्यार्पण के पश्चात डॉक्टर सोलंकी का हिंदु युवा जनजाति संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पमाला पहनाकर एवं आतिशबाजी कर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान संगठन की और से जिलाध्यक्ष दिलीप चौहान, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप तोमर, मुकेश अजनार, हरसिंह कलेश,कालु रावत, महामंत्री सुरेश मंडलोई, हेमंत तोमर, अनूप डावर, मंगल कनेश, प्रवक्ता बिरबल डूडवे, महासचिव प्रकाश जमरा, मंडलो से आए रोशन पचाया, वेरसिंह, रणजीत बघेल, मुकेश,रितेश बघेल,जितेन्द, सुरेश सस्तीया, सुरेश डावर, मगन मुजाल्दा, पारसिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में हिंदु युवा जनजाति संगठन के कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा टंटया मामा की जय, भारत माता की जय एवं वंदे मातरम के जयकारे भी लगाए गए।

Share on WhatsApp