मां गायत्री के साधक स्वर्गीय सेठ श्री रामलाल जी आत्माराम जी राठौड़ के पावन स्मृति में
जोबट से हर्षित शर्मा की रिपोर्ट
जोबट नगर में राठौर समाज के पगड़ी कार्यक्रम में श्रद्धांजलि स्वरुप रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 41यूनिट ब्लड एकत्र हुआ रक्तदान आयोजन के सदस्य अश्विन नागर ने बताया कि स्वर्गीय रामलाल आत्माराम जी राठौड़ की पगड़ी कार्यक्रम में श्रद्धांजलि स्वरुप रक्तदान शिविर का आयोजन जिला अस्पताल ब्लड बैंक शाखा द्वारा शासन के कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए किया गया जिसमें परिवार के सदस्यों सहित 41 लोगों ने रक्तदान किया जिसमें मातृशक्ति की अहम भूमिका रही कुल 12 मातृशक्ति ने रक्तदान किया तथा 29 पुरुष ने रक्तदान, जिला अस्पताल ब्लड बैंक व जोबट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ कर्मियों तथा ब्लड डोनेशन ग्रुप जोबट का विशेष सहयोग रहा I
कपिल राठौर ने बताया कि कोविड-19 महामारी के चलते जिला अस्पताल में रक्त की बहुत आवश्यकता है जिससे मरीजों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। इससे रक्तदान समिति के कपिल राठौर ने पगड़ी रस्म में मानव सेवार्थ के लिए आयोजन करने के लिए प्रेरित किया स्वर्गीय रामलाल आत्माराम जी राठौड़ के पुत्र जगदीश चंद राठौड़,देवचंद राठौड़, प्रमोद राठौड़,ओम प्रकाश राठौड़, सभी रक्त दाताओं का आभार व्यक्त किया ओर माँ गायत्री देवस्थापना चित्र सभी को भेंट किया।
कार्यक्रम में आये सभी लोगो से रक्तदान एवं नेत्रदान करने का आह्वान एवं निवेदन किया गया
रक्तदान एवं नेत्रदान को अपने समाज एवं परिवार की परंपरा जरूर बनाएं |
Share on WhatsApp

