विधायक एवं नपाध्यक्ष ने फतेह क्लब मैदान के समीप सीसी रोड का किया भूमिपूजन
आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर न्यूज़। ब्यूरो चीफ
नगर विकास के लिए नगरपालिका परिषद पूरी तरह से कृत संकल्पित है। नगर विकास में कोई कसर नपा द्वारा नहीं छोड़ी जाएगी। यह बात नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष सेना पटेल ने मंगलवार को फतेह क्लब मैदान के समीप केबी रोड़ से चारभुजा पैलेस तक नपा द्वारा बनाए जाने वाले 13 लाख रुपए की लागत के सीसी रोड़ के भूमि पूजन के अवसर पर कही।भूमि पूजन समारोह के विशेष अतिथि विधायक मुकेश पटेल थे।
विधायक पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि नगरपालिका द्वारा करवाए जाने वाले सभी प्रकार के कार्य गुणवत्तापूर्ण होने चाहिए।ताकि आम जन नगरपालिका के द्वारा करवाए जाने वाले कायों को लंबे समय तक याद कर सके और नागरिकों को इसका लाभ भी अच्छे से मिल सके।जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश पटेल ने कहा कि इस सीसी रोड़ के बन जाने से प्रतिदिन फतेह क्लब मैदान पर आने वाले आम जनों को इसका बेहतर लाभ मिलेगा।
पूर्व जिलाध्यक्ष डी साब ने किया भूमि पूजन
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राधेष्याम माहेश्वरी डी साब से सभी जनप्रतिनिधियों ने भूमि पूजन करवाया। इस दौरान भूमिपूजन कार्यक्रम के अवसर पर जिला कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर, कांग्रेस नेता प्रकाशचंद जैन, संतोषीलाल जैन, पर्वतसिंह राठौर, मुकेश गुप्ता, ललीत जैन, डाँ. एएम शेख, धनराज थेपडिया खुर्षीद अली दिवान, सिंटू जायसवाल, ईरफान मंसुरी, राजन गुड्डू, अनिल थेपड़िया, नपा सीमओ अमरदास सेनानी, नपा इंजिनियर आरपी शुक्ला, नपा कर्मचारी सवेसिंह, नितेश राठोड, रामलाल साहू, निर्माण एजेंसी के राकेश सेन सहित अन्य गणमान्यजन मोजुद थे।


