हमारे धर्म, संस्कृति एवं परंपरा को बदलने का दुस्साहस ना करें इसाई मिशनरी के लोग-रेमसिंह डूडवे

भगवान बिरसा मुंडा के जन्म जयंती कार्यक्रम के तहत जनजाति विकास मंच ने निकाली विशाल वाहन रैली

नगर में जगह जगह हुआ भव्य स्वागत, गुंजे भारत माता की जय के जयकारे

अलीराजपुर न्यूज

आदिवासी संस्कृति में देश एवं धर्म के लिए अपने प्राणों की आहुती देने वाले हजारो योद्धाओं ने जन्म लिया, जिन्होंने समय समय पर हिंदू धर्म संस्कृति एवं परंपरा को बचाने का कार्य किया है। देश की आजादी में जनजाती समाज के लोगों के द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया चाहे वह बंगाल हो या असम, मप्र हो या राजस्थान हर जगह जनजाति समाज के योद्धाओं द्वारा देश पर सर्वस्व लुटाते हुए धर्म एवं संस्कृति की रक्षा करने का कार्य किया गया है। अंग्रेजों की गुलामी के 200 वर्षो एवं मुगलों की गुलामी के 700 वर्षो के दौरान भी जनजातीय समाज के द्वारा अपने प्राणों का बलिदान देकर हिंदू धर्म को संरक्षित करने का कार्य किया गया। 
वर्तमान में आजादी के बाद भी इसाई मिशनरियों द्वारा जनजातीय क्षेत्र में कुटील रचना कर समाज के लोगों को भ्रमित करते हुए धर्मांतरण का कार्य किया जा रहा है ऐसे लोगों को में मंच के माध्यम से चेतावनी देना चाहता हूं की वे अपनी हरकतों से बाज आए अन्यथा इसके दुष्परिणाम गंभीर होंगे। यह बात जनजातीय विकास मंच के विभाग सह संयोजक रेमसिंह डूडवे द्वारा भगवान बिरसा मुंडा जन्म जयंती कार्यक्रम के तहत रामदेव वाटीका में उपस्थित जनजातीय युवाओं को संबेाधित करते हुए कहीं। इस दौरान मंच पर संघ के नगर संचालक जयश भटट, अभाविप के प्रदेश मंत्री निलेश सोलंकी,जनजातीय कार्यकर्ता देवला भाई मौजूद थे।
जनजातीय समाज के हकों को छीन रहे मिशनरियों के लोग

कार्यक्रम की रचना की जानकारी देते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री निलेश सोलंकी ने कहा कि इसाई मिशनरी के लोग जनजातीय क्षेत्र में धर्मांतरण के लिए विभिन्न हथकंडे अपनाकर बरगलाते हुए धर्मांतरण की साजिश में लगा हुआ है ऐसे लोगों को हम चुनोती देते है कि वे इस प्रकार का प्रयास ना करे वरना जनजातीय समाज इसका करारा जवाब देगा। सोलंकी ने कहा कि एक और धर्मांतरित होकर इसाई लोग अपने सरकारी कागजातो में खुद को जनजातीय समाज का बताते है वहीं धर्म में वे इसाई बने हुए है जबकि संविधान में दिए गए आरक्षण का लाभ सिर्फ हिंदू समाज के जनजातीय वर्ग को ही दिया गया है। इस मंच के माध्यम से मै यह मांग करता हूं की धर्मांतरित इसाईयों को दिया जा रहा आरक्षण को खत्म किया जाए।
कृषि उपज मंडी से निकली विशाल वाहन रैली

आगामी 15 नवंबर को मनाए जाने वाली भगवान बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर पुरे जिले में गौरव यात्रा निकाली जा रही है इसी कड़ी में गुरूवार को शाम 4 बजे नगर के कृषि उपज मंडी से जनजातीय विकास मंच के द्वारा विशाल वाहन रैली निकाली गई जो प्रतापगंज मार्ग, रणछोडऱाय मार्ग, बस स्टैंड, असाड़पुरा,निमचौक, झंडा चौक, दाहोद नाका होते हुए रामदेव वाटीका पर पहुंची। जहां वाहन रैली के समापन के बाद एक विशाल सभा का आयोजन किया गया। वाहन रैली जैसे ही नगर के प्रमुख मार्गो पर पहुंची नगरवासियों द्वारा पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। 
वाहन रैली का स्वागत राठौड़ समाज, दशा वेष्णव पोरवाड़ समाज, माहेश्वरी समाज, जैन समाज, हरसोला समाज, असाड़ा राजपुत समाज, लोहार समाज, ब्राम्हण समाज,माली समाज आदि ने किया। वाहन रैली में सबसे आगे एक रथ पर भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर रखी हुई थी।जिसके पीछे दो पहिया वाहन चल रहे थे। वाहन रैली दाहोद नाका स्थित टंटया मामा मुर्ती स्थल पहुंची जहां पर टंटया मामा की मूर्ति पर अतिथियों द्वारा माल्र्यापण किया गया। वाहन रैली में पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रिंकेश तवर, महामंत्री गिरिराज मोदी, हिंदु युवा जनजाती संगठन के जिलाध्यक्ष दिलीप चौहान,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हितेन्द्र शर्मा,निलेश जैन,मोंटू शाह, अंकित शाह, अभिषेक गेहलोत आदि भी सम्मिलित हुए।
Share on WhatsApp