पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान ने किया मुक्तिधाम का निरीक्षण
अलीराजपुर न्यूज़ डेस्क
विश्राम घाट सेवा समिति द्वारा संचालित नगर का मुक्तिधाम सेवा प्रकल्प की भावना से संचालित हो रहा है। समिति ने अपने स्तर से इसका भली-भांति संचालन करते हुए इसे सुविधा युक्त बनाया है, किंतु यहां पर अन्य जो भी आवश्यक विकास कार्य शेष बचे हैं उन्हें पूर्ण करवाने में मैं अपनी ओर से पूरा सहयोग करूंगा। यह मुक्तिधाम पूरे अंचल में बहुत सुव्यवस्थित और अच्छे ढंग से चलाया जा रहा है।यह बात अलीराजपुर के पूर्व विधायक व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नागरसिंह चौहान ने रविवार 13 सितंबर को मुक्तिधाम के निरीक्षण के दौरान कहीं।
पूर्व विधायक श्री चौहान ने कहा कि वर्तमान में यहां पर शेड निर्माण वह शव यात्रा में आने वाले नागरिकों के लिए सुविधा घर व अन्य आवश्यक निर्माण करवाना चाहिए। जिन्हें शीघ्र ही पूरा करने के लिए समिति इस ओर ध्यान देवें इस प्रकार के कार्यों में पूर्ण सहयोग समिति को मेरी ओर से किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष संतोष थेपड़िया ने पूर्व विधायक श्री चौहान को समिति द्वारा मुक्तिधाम में तीन नई कैंची लगवाने के कार्य की जानकारी दी। समिति के संरक्षक पिंटू सेठ जायसवाल ने मुक्तिधाम पर समुचित प्रकाश व्यवस्था करवाने की बात कही। समिति के संयोजक व नपा उपाध्यक्ष संतोष मकू परवाल ने इस हेतु नपा की ओर से शीघ्र ही विद्युत उपकरण 2 दिन के अंदर लगवाने के निर्देश नपा मुख्य लिपिक सुनील कपड़िया को दिए।
इस दौरान समिति के सचिव आशुतोष पंचोली ने समिति द्वारा अब तक किए गए कार्यों व समिति का आत्मनिर्भरता से संचालन करने व अन्य व्यवस्थाओं आदि की जानकारी दी। इस दौरान समिति के वरिष्ठ सदस्य व पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष किशोर शाह, समिति के उपाध्यक्ष कैलाशचंद कमेड़िया, सदस्य हितेंद्र शर्मा, विक्रम सेन, निलेश जैन पप्पू, व पूर्व विधायक श्री चौहान के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष रिंकेश तंवर, महामंत्री गिरिराज मोदी, प्रकाश ओझा, मनोज राठौड़ आदि उपस्थित थे। यह जानकारी विश्राम घाट सेवा समिति के मीडिया प्रभारी कृष्णकांत बेड़िया ने दी।
Share on WhatsApp


