इंदिरा आवास योजना के तहत गांवो में हितग्राहियों को मकान दिए
अलीराजपुर न्यूज़ डेस्क।
गांव की हर समस्या के निराकरण के लिए हम लगातार प्रयासरत है। ग्रामीणो का जीवन स्तर बेहतर हो और हर गांव में विकास ही कांग्रेस पार्टी का उद्देश्य है। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने देश के विकास में अमूल्य योगदान दिया है। इंदिरा आवास योजना के तहत गांवो में हितग्राहियों को मकान दिए गए।
गरीबो को आवास देने की योजना कांग्रेस सरकार ने ही शुरु की है। ये बात विधायक मुकेश पटेल ने ग्राम खारकुआ में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राही वेस्ता सुमला को गृह प्रवेश कराते हुए कही। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक पटेल को बिजली, पानी, सडक, पेंशन, सहित अन्य समस्या बताई। जिस पर उन्होंने निराकरण का आश्वासन दिया। कार्यक्रम को सरपंच कैलाश चौहान ने भी संबोधित किया।

इस दौरान कांग्रेस नेता अनार चौहान, श्याम राठौड़ शेंडी, वेस्ता चौहान, सहायक यंत्री पीएस चौहान सहित ग्रामीण जन मौजूद थे।
Share on WhatsApp